स्वतंत्रता दिवस पर मंगलवार को स्कूल-कॉलेजों में ध्वजारोहण के साथ विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। गर्ल्स हाईस्कूल एवं कॉलेज में प्रधानाचार्या डॉ.विनीता इसूबियस ने ध्वजारोहण किया। मुख्य अतिथि पूर्व बिशप इवैजिलिकल चर्च ऑफ इंडिया डॉ.जगधारी सिंह ने कहा कि जीवन में उपलब्ध अवसरों का यथा संभव सर्वोत्तम सदुपयोग करें। हेडगर्ल वसुंधरा अग्रवाल एवं जूनियर स्कूल कैप्टन गार्गी सिंह ने स्वतंत्रता दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला।
ज्वाला देवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में मुख्य अतिथि स्वास्थ्य एवं चिकित्सा मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने ध्वजारोहण किया। इस मौके पर उन्होंने पौधरोपण भी किया। कार्यक्रम के प्रारंभ में मुख्य अतिथि एवं प्रबंधक शरद गुप्त दीप प्रज्ज्वलित किया। प्रधानाचार्य युगल किशोर मिश्र ने अतिथियों का स्वागत किया। छात्र-छात्राओं ने रंगारंग देशभक्ति कार्यक्रम प्रस्तुत किए। मंत्री ने स्वच्छता अभियान पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को स्वच्छता बनाए रखने की शपथ दिलाई। सेंट जोसेफ कॉलेज में मुख्य अतिथि कर्नल राजीव कक्कड़ की मौजूदगी में प्रधानाचार्य रॉल्फी डिसूजा ने ध्वजारोहण किया। इस मौके पर उप प्रधानाचार्य जोसेफ सगायानाथन, हेड मास्टर टाइटस लोबो, एडमिनिस्ट्रेटर ए मगान भी मौजूद थे। कुश प्रकाश के नेतृत्व में कॉलेज बैंड की धुन पर छात्रों ने पीटी डिस्प्ले एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
विद्यावाहिनी विद्यालय में प्रधानाचार्या नंदिनी वर्मा ने ध्वजारोहण किया। इस दौरान छात्र-छात्राओं रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। सेंट मेरीज कॉन्वेंट इंटर कॉलेज में मुख्य अतिथि इविवि के मनोविज्ञान विभाग की प्रो.कोमिला थापा ने ध्वजारोहण किया। इस मौके पर मुख्य अतिथि समेत मैनेजर सिस्टर रजनी, प्रधानाचार्या सिस्टर मेरिएट ने क्रांतिकारियों को स्मरण किया। छात्राओं ने देशभक्ति कार्यक्रम प्रस्तुत किए। चारों सदनों की नृत्य प्रतियोगिता भी हुई। इसमें ब्ल्यू हाउस की मेरी वार्ड प्रथम एवं रेड हाउस की फ्लोरेंस नाइटेंगिल द्वितीय स्थान पर रहीं। रानी रेवती देवी सरस्वती विद्या निकेतन में स्वतंत्रता दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया। मुख्य अतिथि डॉ. विभा मिश्रा, विशिष्ट अतिथि रंजन बाजपेयी, प्रधानाचार्य राम सिंह आदि मौजूद रहे।
वाईएमसीए सेंटेनरी स्कूल एवं कॉलेज में प्रधानाचार्या रीमा मसीह ने ध्वजारोहण किया। उन्होंने विद्यार्थियों को देशप्रेम की भावना एवं स्वतंत्रता के महत्व को समझाया। कॉलेज कैप्टन ओजस्वी गुप्ता ने स्वतंत्रता दिवस पर विचार व्यक्त किए। स्वामी विवेकानंद विद्या मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में मुख्य अतिथि कास्मिक एजूकेशन सोसाइटी के उपाध्यक्ष जगत पाल पांडेय झंडा फहराया। इस दौरान प्रधानाचार्य विद्याधर द्विवेदी ने शहीदों को नमन किया। करेली स्थित द पाम एकेडमी में मुख्य अतिथि सऊदी अरब के अब्स विश्वविद्यालय के अहिलुल्ला सिद्दीकी ने ध्वजारोहण किया। उन्होंने देश की आजादी में बलिदान देने वालों को याद किया। इस मौके पर बच्चों ने रंगबिरंगी वेशभूषा में झांकी पेश की। अकबरपुर स्थित अहमद मेमोरियल गर्ल्स इंटरमीडिएट कॉलेज में प्रबंधक जाकिर हुसैन ने झंडा फहराया। प्रधानाचार्या डॉ.नुजहत जहरा ने छात्राओं को स्वतंत्रता के बारे में जानकारी दी। हमीदिया गर्ल्स इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्या शमीम बानों ने ध्वजारोहण किया। इसबीच छात्राओं ने समूहगान, नृत्य, भाषण एवं नाटक प्रस्तुत किए।
केंद्रीय विद्यालय एयरफोर्स बमरौली में मुख्य अतिथि एयर कोमोडर एस श्रीवास्तव ने ध्वजारोहण किया। विशिष्ट अतिथि अनिता श्रीवास्तव थीं। प्रचार्य अमरनाथ ने अतिथियों को स्वतंत्रता सेनानियों के जीवन पर आधारित पुस्तक देकर सम्मानित किया। विद्यार्थियों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। संचालन नवरत्न राम ने किया। आर्मी पब्लिक स्कूल न्यू कैंट में ब्रिगेडियर एके त्रिपाठी ने ध्वजारोहण किया। इस मौके पर प्राइमरी एवं सेकेंड्री शाखा के छात्र-छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
प्रधानाचार्या नीना शंकर ने धन्यवाद ज्ञापन किया। पतंजलि ऋषिकुल में हर्षोल्लास से समारोह हुआ। प्रधानाचार्या मोनिका दत्त ने मुख्य अतिथि रवींद्र गुप्ता एवं कृष्णा गुप्ता का स्वागत किया। विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत किए। धन्यवाद ज्ञापन अपर्णा मन्ना ने किया। श्रीनारायण आश्रम बालिका इंटरमीडिएट कॉलेज में पूजन के साथ स्वतंत्रता दिवस समारोह हुआ। उपश्रमायुक्त अषित कुमार सिंह ने ध्वजारोहण किया। विद्यार्थियों ने देशगान, नृत्य, नृत्यनाटिका, ड्रिल एवं परामिड बनाए। समारोह में हाईस्कूल, इंटर की परीक्षा में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित एं वार्षिक क्रियाकलापों में हिस्सा लेने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। प्रधानाचार्या विभा मिश्रा ने आभार प्रकट किया। आईपीईएम इंटरनेशनल स्कूल एंड कॉलेज में प्रधानाचार्य एवं निदेशक डॉ.सुमित डी लिडिल ने ध्वजारोहण किया। साथ ही क्रांतिकारियों, शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। धन्यवाद ज्ञापन उप निदेशक सीरीन लिडिल ने किया।
खेलगांव पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। मुख्य अतिथि डॉ.एसएम पांडेय ने स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद 70 वर्ष में देश की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। चेयरमैन डॉ.यूके मिश्रा ने भी विचार व्यक्त किए। इस मौके पर विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। झूंसी स्थित न्याय नगर पब्लिक स्कूल में प्रधानाचार्या सुपर्णा राय ने ध्वजारोहण किया। उप प्रधानाचार्या बुशरा मुस्तफा ने शहीदों को नमन किया। मेजर कल्शी क्लासेज में ध्वजारोहण हुआ। निदेशक सौरव सिंह, प्रकाश गुप्ता एवं लव मिश्रा ने स्वच्छ भारत अभियान की वकालत की। केंद्रीय विद्यालय ट्रिपल आईटी झलवा में प्राचार्य विजयेश पांडेय एवं विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष प्रो.यूएस तिवारी ने ध्वजारोहण किया।
राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, मेरी वानामेकर गर्ल्स इंटर कॉलेज, श्रीमहाप्रभु पब्लिक स्कूल, महर्षि पतंजलि विद्यामंदिर, गंगा गुरुकुलम, ईश्वर शरण इंटर कॉलेज, माधव ज्ञान केंद्र, ज्वाला देवी सरस्वती विद्या मंदिर गंगापुरी, ईश्वर शरण बालिका इंटर कॉलेज, ऋषिकुल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सर्वार्य महाविद्यालय इंटर कॉलेज, दिव्याभा इंटर कॉलेज, सरस्वती शिशु मंदिर, स्वामी विवेकानंद विद्याश्रम, बाल विद्या मंदिर मॉडल स्कूल, सीएवी इंटर कॉलेज, एसएसएन स्कूल, एसएमसी घूरपुर, बचपन प्ले स्कूल, करेलाबाग स्थित यमुना वैली पब्लिक स्कूल, फाफामऊ स्थित शिव गंगा विद्या मंदिर, झूंसी स्थित महर्षि विद्या मंदिर शेरडीह, किडजी कल्याणी देवी, मुंशी रामानंद सिंह स्कूल एंड कॉलेज झूंसी।
केपी इंटरमीडिएट कॉलेज में मुख्य अतिथि कायस्थ पाठशाला के अध्यक्ष चौधरी राघवेंद्र नाथ सिंह ने ध्वजारोहण किया। प्रधानाचार्य डॉ.योगेंद्र सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर कॉलेज के पूर्व छात्र संतोष श्रीवास्तव ने वर्ष 2017 की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की परीक्षा में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले तीन मेधावी छात्रों को क्रमश: तीन हजार, दो हजार एवं एक हजार का पारितोषिक एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया।
एसएमसी में हुई स्वच्छ भारत प्रतियोगिता की विजेता छात्राओं को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नकद राशि, प्रमाण पत्र एवं ट्राफी देकर पुरस्कृत किया गया। इसमें अन्या द्विवेदी को प्लेटिनम, अनम मुर्तजा सिद्दीकी एवं पूर्विका माधवानी को डायमंड रूप में 25-25 सौ रुपये, आयुष्का परमान को ब्रोज के रूप में ढाई सौ रुपये तथा सुमैया अख्तर एवं सारा फातिमा को डिस्टिंगशन सार्टिफिकेट एवं ट्राफी भेंट की गई।
कायस्थ पाठशाला मुख्यालय में स्वतत्रंता दिवस धूमधाम से मनाया गया। ट्रस्ट के अध्यक्ष चौधरी राघवेंद्र नाथ सिंह ने ध्वजारोहण किया। इस मौकेपर उन्होंने ट्रस्ट के सभी कॉलेजों के प्रधानाचार्यों से मजबूती से कार्य करने का आह्वान किया, ताकि देश के विकास में पाठशाला महत्वपूर्ण योगदान दे सके। संचालन कुलदीप श्रीवास्तव एवं समापन महामंत्री एसडी कौटिल्य ने किया। इसमें जितेंद्र नाथ सिंह, गिरीश चंद्र, हनुमान प्रसाद श्रीवास्तव आदि मौजूद थे।
स्टूडेंट्स ऑफ डेवपलमेंट (एसएफडी) की ओर स्वतंत्रता दिवस पर बेली हॉस्पिटल ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर का आयोजन 22 बार रक्तदान कर चुके इविवि के शोध छात्र एवं एसएफडी के महानगर संयोजक विकास पांडेय ने किया। इसमें 30 यूनिट रक्त एकत्र किया गया। शिविर में विवेक त्रिपाठी, पंकज पांडेय, श्याम प्रकाश पांडेय, मृत्युंजय शुक्ल, विश्वदीपक, अभिषेक सिंह, भूमेंद्र सिंह, अवनीश तिवारी आदि ने रक्तदान किया। अनुपम त्रिपाठी, अंजनी शुक्ल, प्रणव अस्थाना आदि ने सहयोग किया।