फिरोजाबाद यूपी के रहने वाले जसवंत सिंह पुणे आर्मी में हैं। दूसरे स्थान पर आने वाले बी श्रीनू आंध्र प्रदेश के विजय नगर के रहने वाले हैं यह भी पुणे आर्मी में हैं। इसी तरह प्रयागराज के रहने वाले अनिल कुमार भी पुणे आर्मी में हैं।
अखिल भारतीय प्राइजमनी इंदिरा मैराथन के 38वें संस्करण का ताज सेना के धावक जसवंत सिंह बघेल और सीआईएसएफ की रीनू के सिर पर सजा। प्रयागराज के अनिल कुमार और शिप्रा कुमारी ने अपने-अपने वर्ग में तीसरा स्थान हासिल किया। वहीं, पुरुष वर्ग में दूसरे स्थान पर आर्मी के बुगाथा श्रीनू ने और महिला वर्ग में दिल्ली की नूतन ने दूसरा स्थान हासिल किया।
इस बार मैराथन के दोनों ही वर्गों को नया चैंपियन मिला। पुरुष वर्ग में पहले 14 स्थान पर रहने वाले धावकों में से आठ धावक सेना के रहे। महिला वर्ग में स्थानीय धावकों ने अच्छा प्रदर्शन किया और पहले 14 स्थानों में पांच धावकों ने अपनी जगह बनाई। पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती पर रविवार को उनके पैतृक आवास आनंद भवन से सुबह साढ़े छह बजे खेल एवं युवा कल्याण राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव ने हरी झंडी दिखाकर मैराथन का आगाज किया। इसके बाद धावकों ने 42.195 किलोमीटर की इस मैराथन में बाजी मारने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दी।
विज्ञापन
2 of 11
इंदिरा मैराथन में दौड़ लगाते धावक।
- फोटो : अमर उजाला।
शुरुआती बढ़ती अंत तक रही कायम
दौड़ में शुरूआत से ही आर्मी के धावकों ने बढ़त बना ली, जो कि अंत तक बनी रही। आर्मी के अनिल कुमार, प्रदीप चौधरी, जसवंत सिंह बघेल, कुलदीप सिंह और हरेंद्र सिंह आगे-पीछे होते रहे। वापसी मार्ग में जसवंत सिंह बघेल और अनिल कुमार में कड़ी टक्कर हुई।
अंत के तीन किलोमीटर पहले बुगाथा श्रीनू ने वापसी करते हुए बढ़त बनाई लेकिन चंद्रशेखर आजाद पार्क में अंदर घुसने के बाद ही वह जसवंत सिंह बघेल से फिर पिछड़ गए। विजयी लाइन पर महज पांच सेकेंड पहले जसवंत सिंह ने प्रवेश किया, उसके बाद बुगाथा श्रीनू ने लाइन क्रास कर उपविजेता बने। वहीं, अनिल ने स्टेडियम में तीसरे स्थान पर प्रवेश किया और इसी स्थान पर रहकर दौड़ को पूरा किया।
विज्ञापन
3 of 11
महिला वर्ग में चैंपियन रीनू बीच में 932 नंबर।
- फोटो : अमर उजाला।
रीनू ने शुरुआत में ही बनाई अच्छी बढ़त
महिला वर्ग में रीनू ने शुरुआत में ही एक अच्छी बढ़त बना ली और पूरी दौड़ 2:58:16 घंटे में पूरी कर विजेता बनने का गौरव प्राप्त कर लिया। वहीं, दूसरे नंबर पर रहने वाली नूतन को खूब परेशानियों का सामना करना पड़ा। रास्ते में चार बार गिरने के बावजूद उन्होंने अपनी पूरी दौड़ 3:40:04 घंटे में पूरी कर ली और प्रयागराज की धावक शिप्रा सिंह से महज 49 सेकेंड के अंतर से जीत हासिल कर ली। मदन मोहन मालवीय स्टेडियम में सभी विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर खेल निदेशक आरपी सिंह भी बतौर विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे।
कुल धावक - 399पुरुष - 347
स्थानीय - 154, बाहरी - 193
महिला - 52
स्थानीय - 28, बाहरी - 24
4 of 11
इंदिरा मैराथन में धावकों का उत्साहवर्धन करते दर्शक।
- फोटो : अमर उजाला।
विजेताओं की सूची (नोट : राज्य के बाद शहर का नाम अपडेट होगा, जिसकी सूची पांच बजे तक उपलब्ध होगी)
पुरुष वर्ग क्रम - विजेता का नाम - जिला व संस्था - समय - पुरस्कार
1. जसवंत सिंह - आर्मी पुणे - 2:21:50 - दो लाख रुपया
2. बुगाथा श्रीनू - आर्मी पुणे - 2:21:56 - एक लाख रुपया
3. अनिल कुमार - आर्मी पुणे - 2:22:21 - 75 हजार रुपया
4. प्रदीप सिंह चौधरी - आर्मी पुणे - 2:23:11 - दस हजार रुपया
5. कुलदीप सिंह - आर्मी - 2:26:10 - दस हजार रुपया
6. हरेंद्र चौहान - गाजीपुर - 2:29:26 - दस हजार रुपया
7. दुर्गा बहादुर बुद्व - आर्मी - 2:31:24 - दस हजार रुपया
8. अमित रमेश पाटिल - आर्मी - 2:34:35 - दस हजार रुपया
9. सचिन पाल - मुजफ्फरनगर - 2:35:32 - दस हजार रुपया
10. रिंकू सिंह - देहरादून - 2:37:28 - दस हजार रुपया
11. मनीष कुमार - छत्तीसगढ़ - 2:45:58 - दस हजार रुपया
12. सत्यवीर - बरेली - 2:46:47 - दस हजार रुपया
13. मो. शाहिद - वाराणसी - 2:47:55 - दस हजार रुपया
14. मनीष कुमार सिंह - आर्मी - 2:48:12 - दस हजार रुपया
महिला वर्ग
1. रीनू - सीआईएसएफ भोपाल - 2:58:16 - दो लाख रुपया
2. नूतन - नूतन - दिल्ली - 3:40:04 - एक लाख रुपया
3. शिप्रा कुमारी - शिप्रा कुमारी - 3:40:45 - 75 हजार रुपया
4. नेहा यादव - बलिया - 3:54:21 - दस हजार रुपया
5. प्रीति - मुरादाबाद - 3:55:25 - दस हजार रुपया
6. ज्योति राजभर - बलिया - 4:02:30 - दस हजार रुपया
7. गायत्री - मध्य प्रदेश - 4:03:05 - दस हजार रुपया
8. साधना - भदोही - 4:06:45 - दस हजार रुपया
9. प्रीति कश्यप - मुजफ्फरनगर - 4:28:08 - दस हजार रुपया
10. गीतू पाल - प्रयागराज - 4:33:02 - दस हजार रुपया
11. एसएल सुमित्रा नंदन - प्रयागराज - 4:40:36 - दस हजार रुपया
12. रंजना पाल - प्रयागराज - 4:42:41 - दस हजार रुपया
13. मेजर डॉ फरह - प्रयागराज - 4:42:56 - दस हजार रुपया
14. ललिता रावत - ललिता रावत - उत्तराखंड - 4:47:39 - दस हजार रुपया
विज्ञापन
5 of 11
इंदिरा मैराथन में दौड़ लगाते धावक।
- फोटो : अमर उजाला।
इंदिरा मैराथन में दौड़ लगाते धावक।
विज्ञापन
6 of 11
इंदिरा मैराथन में दौड़ लगाते धावक।
- फोटो : अमर उजाला।
इंदिरा मैराथन में दौड़ लगाते धावक।
विज्ञापन
7 of 11
इंदिरा मैराथन में दौड़ लगाते धावक।
- फोटो : अमर उजाला।
इंदिरा मैराथन में दौड़ लगाते धावक।
8 of 11
अखिल भारतीय इंदिरा मैराथन में भाग लेते धावकों को जगह-जगह पालतु पशुओं के कारण परेशानी हुई।
- फोटो : अमर उजाला।
रविवार को अखिल भारतीय इंदिरा मैराथन में भाग लेते धावकों को जगह-जगह पालतु पशुओं के कारण परेशानी हुई।
9 of 11
इंदिरा मैराथन में दौड़ लगातीं महिला धावक।
- फोटो : अमर उजाला।
इंदिरा मैराथन में दौड़ लगातीं महिला धावक।
10 of 11
इंदिरा मैराथन में नए यमुना पुल पर दौड़ लगाते धावक।
- फोटो : अमर उजाला।
इंदिरा मैराथन में नए यमुना पुल पर दौड़ लगाते धावक।