इस बारे में नगरीय परिवहन निदेशालय के संयुक्त निदेशक टीकेएस बिसेन का कहना है, सूबे में 1525 ई बसें चलाने की योजना तैयार हुई है। प्रयागराज को प्राथमिकता के आधार पर ई बसों का आवंटन किया जाएगा। इसी वर्ष प्रयागराज को 100 और ई बसें दी जाएंगी। सितंबर माह में बसों की पहली खेप के तहत 25 बसें दी जा सकती हैं।
महाकुंभ तक प्रयागराज को 300 ई बसें मिल सकती हैं। इससे पब्लिक ट्रांसपोर्ट पहले से और ज्यादा सुगम हो जाएगा। इस वर्ष संगमनगरी को 100 ई बसें मिलने जा रही हैं। - एमके त्रिवेदी, निदेशक, प्रयागराज सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड