फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इलाहाबाद विश्वविद्यालय : एलएलबी में दाखिले के लिए कटऑफ जारी, कई दूसरे पाठ्यक्रमों में भी प्रवेश की खिड़की खुली

Sun, 30 Jul 2023 03:53 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

एमए एजूकेशन एवं एमएड एजूकेशन में प्रवेश के लिए 30 जुलाई से एक अगस्त तक रजिस्ट्रेशन, डाक्यूमेंट अपलोडिंग, अभिलेख सत्यापन एवं फीस जमा होगी। एमएससी फूड टेक्नोलॉजी में प्रवेश के लिए कटऑफ में शामिल अभ्यर्थियों को 29 जुलाई से एक अगस्त तक और एमए सितार, तबला, वोकल, एमकॉम, एमबीए सितार, तबला, वोकल में प्रवेश के लिए कटऑफ में शामिल अभ्यर्थियों को 28 जुलाई से 31 अगस्त तक का समय दिया गया है।
विज्ञापन
इलाहाबाद विश्वविद्यालय। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) में एलएलबी सहित कई पाठ्यक्रमों में ई-काउंसलिंग के माध्यम से प्रवेश के लिए कटऑफ अंक जारी कर दिए गए हैं। एलएलबी में प्रवेश के लिए रजिस्ट्रेशन, डाक्यूमेंट अपलोडिंग, अभिलेख सत्यापन एवं फीस जमा करने की प्रक्रिया 30 जुलाई से दो अगस्त तक पूरी होगी। सभी पाठ्यक्रमों के कटऑफ अंक इविवि की वेबसाइट पर उपलब्ध हैं।

विज्ञापन


वहीं, एमए एजूकेशन एवं एमएड एजूकेशन में प्रवेश के लिए 30 जुलाई से एक अगस्त तक रजिस्ट्रेशन, डाक्यूमेंट अपलोडिंग, अभिलेख सत्यापन एवं फीस जमा होगी। एमएससी फूड टेक्नोलॉजी में प्रवेश के लिए कटऑफ में शामिल अभ्यर्थियों को 29 जुलाई से एक अगस्त तक और एमए सितार, तबला, वोकल, एमकॉम, एमबीए सितार, तबला, वोकल में प्रवेश के लिए कटऑफ में शामिल अभ्यर्थियों को 28 जुलाई से 31 अगस्त तक का समय दिया गया है।

इसके अलावा एमए संस्कृत, एमएससी एग्रीकल्चर जूलॉजी, एमएससी मैटेरियल साइंस, एमएससी जूलॉजी में दाखिले के लिए कटऑफ में शामिल अभ्यर्थियों को 28 जुलाई से दो अगस्त, एमवोक मीडिया स्टडीज में प्रवेश के लिए कटऑफ में शामिल अभ्यर्थियों को 28 जुलाई से आठ अगस्त तक, एमए राजनीति विज्ञान, एमए/एमएससी मनोविज्ञान, एमसीए, पीजीडीसीए में प्रवेश के लिए कटऑफ में शामिल अभ्यर्थियों को 28 से 31 जुलाई तक का समय दिया गया है।
विज्ञापन


एमए पेंटिंग, एमएफए फाइन आर्ट्स में प्रवेश के लिए कटऑफ में शामिल अभ्यर्थियों को 29 जुलाई से दो अगस्त, एलएलएम, एमएससी रूरल टेक्नोलॉजी में प्रवेश के लिए कटऑफ में शामिल अभ्यर्थियों को 29 से 31 जुलाई और एमपीएड प्रवेश के लिए कटऑफ में शामिल अभ्यर्थियों को 31 जुलाई से दो अगस्त तक का समय दिया गया है।

विज्ञापन

इस प्रकार हैं पाठ्यक्रमों के कटऑफ अंक

एलएलबी- अनारक्षित 187, एसटी 114

एलएलएम- अनारक्षित 180, एसटी 132
एमए एजूकेशन- अनारक्षित 124, ओबीसी 112, एससी 90, एसटी सभी, ईडब्लयूएस 114

एमएड एजूकेशन- अनारक्षित 159, ओबीसी 146, एससी 127, एसटी 114, ईडब्ल्यूएस 148
एमएससी फूड टेक्नोलॉजी- अनारक्षित 162, ओबीसी 118, एससी 88, एसटी 136, ईडब्ल्यूएस 148

एमपीएड- अनारक्षित 187.2
एमसीए- अनारक्षित 136, ओबीसी 120, एससी 94, एसटी सभी, ईडब्ल्यूएस 134

पीजीडीसीए- प्रवेश परीक्षा में शामिल अनारक्षित वर्ग के सभी अभ्यर्थी
एमकाॅम- अनारक्षित 133, ओबीसी 117, एससी 102, एसटी 84, ईडब्ल्यूएस 120

यूजी में प्रवेश के लिए 60 हजार रजिस्ट्रेशन

इलाहाबाद विश्वविद्यालय एवं संघटक महाविद्यालयों में स्नातक (यूजी) में प्रवेश के लिए 60 हजार अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन करा लिया है, जो पिछले साल के मुकाबले काफी अधिक है। प्रवेश प्रकोष्ठ ने रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 31 जुलाई तक बढ़ाई है। शनिवार शाम तक कुल 60032 अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराया और इनमें से 47240 अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन शुल्क भी जमा कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें