फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj Airport : कोलकाता फ्लाइट से पूर्वोत्तर भारत के कई शहरों से जुड़ जाएगी संगमनगरी

Thu, 22 Jun 2023 04:49 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

एलाइंस एयर की कोलकाता उड़ान सोमवार तीन जुलाई से शुरू होने जा रही है। यह विमान सप्ताह में दो दिन प्रत्येक सोमवार एवं शुक्रवार को संचालित होगा। यहां से इसकी रवानगी दोपहर 12.25 बजे प्रयागराज से होगी जो 2.10 बजे कोलकाता पहुंच जाएगी।
विज्ञापन
- फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एलाइंस एयर की तीन जुलाई से शुरू होने वाली कोलकाता उड़ान प्रयागराज से पूर्वोत्तर भारत को भी जोड़ेगी। इस फ्लाइट के शुरू होने के बाद प्रयागराज का पहली बार गुवाहाटी, शिलांग, सिलचर आदि शहरों से भी हवाई संपर्क हो जाएगा।

विज्ञापन


एलाइंस एयर की कोलकाता उड़ान सोमवार तीन जुलाई से शुरू होने जा रही है। यह विमान सप्ताह में दो दिन प्रत्येक सोमवार एवं शुक्रवार को संचालित होगा। यहां से इसकी रवानगी दोपहर 12.25 बजे प्रयागराज से होगी जो 2.10 बजे कोलकाता पहुंच जाएगी। कोलकाता पहुंचने के बाद इस विमान से एलाइंस एयर ने गुवाहाटी, सिलचर, शिलांग, आइजोल, दीमापुर, पाशीघाट, जीरो, तेजपुर आदि शहरों की कनेक्टिविटी दी है।

ऐसे में अगर प्रयागराज से किसी यात्री को अरुणाचल, मिजोरम, मेघालय आदि राज्यों में जाना है तो कोलकाता फ्लाइट पकड़कर संबंधित शहरों तक आसानी से पहुंचा जा सकता है। अभी इन शहरों के लिए अगर किसी को हवाई यात्रा करनी होती है तो उसे पहले प्रयागराज से दिल्ली, दिल्ली से कोलकाता या गुवाहाटी जाकर संबंधित शहरों के लिए विमान पकड़ना होता है।
विज्ञापन


इससे हवाई यात्रा भी लोगों की लंबी हो जाती है। फिलहाल अब प्रयागराज-कोलकाता उड़ान शुरू होने के बाद पूर्वोत्तर राज्यों का सफर छोटा हो जाएगा। वहीं दूसरी ओर तीन जुलाई से शुरू होने वाली कोलकाता उड़ान की बुकिंग का एलाइंस एयर को बेहतर रिस्पांस मिल रहा है। बता दें कि पूर्वोत्तर के तमाम राज्यों में एलाइंस एयर की ही सेवा संचालित है।

विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें