फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News : बिजली विभाग के जेई की पत्नी की सड़क हादसे में मौत, फूलपुर में ट्रक से टकराई कार

Fri, 26 Sep 2025 05:53 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

फूलपुर में शुक्रवार को खड़े ट्रक से कार के टकराने से कार में सवार बिजली विभाग के अवर अभियंता (जेई) त्रिलोकीनाथ गोंड की पत्नी संगीता की मौत हो गई। जेई जार्जटाउन उपकेंद्र में तैनात हैं।
विज्ञापन
जेई त्रिलोकीनाथ की पत्नी संगीता। फाइल फोटो - फोटो : संवाद।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जार्जटाउन में बिजली विभाग में तैनात देवरिया के जेई की पत्नी की शुक्रवार को सड़क हादसे में मौत हो गई। जेई अपनी पत्नी के साथ गांव से नैनी स्थित घर लौट रहे थे। फूलपुर क्षेत्र में रांग साइड में खड़े ट्रक में सामने से उनकी कार टकरा गई जिसमें जेई की पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गईं। आननफानन उन्हें फूलपुर सीएचसी ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन


नैनी के गंगोत्री नगर इंदलपुर निवासी संगीता (45) मूलरूप से देवरिया जिले के एकौना थाने के अनुसा गांव की रहने वाली थीं। उनके पति त्रिलोकी नाथ जार्जटाउन क्षेत्र में बिजली विभाग में जेई के पद पर तैनात हैं। परिवार में एक बेटा और एक बेटी है। पति ने बताया कि सात सितंबर को उनके पिता का निधन हो गया था। इस पर वह परिवार के साथ गांव गए थे। दाह संस्कार के बाद वह यहां ड्यूटी पर चले आए और बीच-बीच में घर आते-जाते रहते थे। उनकी पत्नी गांव में ही रुक गई थीं।

विज्ञापन

पोस्टमार्टम हाउस पर जेई फोन पर बात करते हुए। - फोटो : अमर उजाला।
सोमवार को उनके पिता की तेरहवीं थी। कार्यक्रम संपन्न होने के बाद शुक्रवार को कार से पत्नी के साथ नैनी स्थित घर लौट रहे थे। दोपहर करीब एक बजे फूलपुर क्षेत्र के अगरापट्टी गांव के सामने रांग साइड में खड़े ट्रक से सीमेंट उतारी जा रही थी। इस दौरान उनकी कार का बायां हिस्सा ट्रक के अगले हिस्से से टकरा गया। उसी तरफ उनकी पत्नी बैठी थीं।

हादसे में संगीता गंभीर रूप से घायल हो गईं जबकि जेई बाल-बाल बच गए। घटना के बाद लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस की मदद से आननफानन महिला को सीएचसी ले जाया गया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। जेई की पत्नी की मौत की सूचना विभाग को मिली तो पोस्टमार्टम हाउस के बाहर विभाग के लोगों की भीड़ जुट गई। पति त्रिलोकी विभाग के लोगों को हादसे के बारे में बताते हुए फफक पड़े। फूलपुर थाना प्रभारी प्रवीण गौतम ने बताया कि खड़े ट्रक में कार की भिड़ंत होने से महिला की मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम हाउस भिजवा दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें