जुड़ापुर दांदू गांव में दो अगस्त को हमलावरों ने शिक्षक प्रेम प्रकाश मिश्रा और उनकी पत्नी नीरजा पर प्राणघातक हमला कर लूटपाट की थी। प्रेम प्रकाश की मौके पर मौत हो गई थी। नीरजा का गंभीर हालत में उपचार चल रहा था।
सोरांव के जुड़ापुर दादू गांव में पांच दिन पहले बदमाशों द्वारा हमले में घायल नीरजा की रविवार को मौत हो गई। पति प्रेम प्रकाश मिश्रा की घटना वाले दिन ही मौत हो गई थी। नीरजा की मौत के बाद परिजन भड़क गए। आज तक किसी भी बदमाश को गिरफ्तार नहीं किया जा सका। गिरफ्तारी और 50 लाख की आर्थिक मदद की मांग करते हुए उन्होंने शव का अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया। देर रात तक अधिकारी उन्हें मनाने में जुटे हुए थे।
विज्ञापन
जुड़ापुर दांदू गांव में दो अगस्त को हमलावरों ने शिक्षक प्रेम प्रकाश मिश्रा और उनकी पत्नी नीरजा पर प्राणघातक हमला कर लूटपाट की थी। प्रेम प्रकाश की मौके पर मौत हो गई थी। नीरजा का गंभीर हालत में उपचार चल रहा था। रविवार को नीरजा की मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव लेकर गांव पहुंचे और शव रखकर प्रदर्शन करने लगे। इस मामले में अब तक कोई गिरफ्तारी न होने पर वे आक्रोशित थे। इसके अलावा वे आश्रितों को 50 लाख की मदद, दो शस्त्र लाइसेंस, बेटे नीलेश को नौकरी की मांग कर रहे थे।
वे अड़े हुए थे कि कमिश्नर खुद आकर आश्वासन दें तभी अंतिम संस्कार किया जाएगा। इस दौरान पुलिस क्षेत्राधिकारी सोरांव सुधीर कुमार तथा उप जिलाधिकारी डॉ.कंचन मौके पर मौजूद रहे और परिजनों को समझाने बुझाने का प्रयास करते रहे। परिजन भी अड़े हुए। रात में एडीएम मौके पर पहुंचे लेकिन वह भी परिजनों को मनाने में विफल रहे। देर रात तक शव को घर पर ही रखा गया था।