फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Umesh Pal Hatyakand : जेल में माफिया अतीक और अशरफ से एसटीएफ के अधिकारियों ने दागे सवाल

Sun, 05 Mar 2023 07:20 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

उमेश पाल हत्याकांड में शूटरों की धरपकड़ के लिए लगाई गई जांच टीमों के रडार पर वह सभी लोग हैं, जिन्होंने हाल फिलहाल में अहमदाबाद जेल में बंद अतीक अहमद और बरेली जेल में बंद उसके भाई अशरफ से मुलाकात की है।
विज्ञापन
Prayagraj News : अतीक अहमद, पूर्व सांसद। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उमेश पाल हत्याकांड में शूटरों की धरपकड़ के लिए लगाई गई जांच टीमों के रडार पर वह सभी लोग हैं, जिन्होंने हाल फिलहाल में अहमदाबाद जेल में बंद अतीक अहमद और बरेली जेल में बंद उसके भाई अशरफ से मुलाकात की है। इसी क्रम में जांच एजेंसियों ने कौशांबी के पश्चिम शरीरा क्षेत्र में रहने वाले एक पूर्व प्रधान को उठाया है। पता चला है कि उसने पिछले तीन महीने में अहमदाबाद जाकर माफिया अतीक अहमद से छह बार मुलाकात की है। मुलाकात की वजह क्या है और उसके माफिया से क्या रिश्ते हैं। इस बाबत जांच एजेंसियां पूछताछ में जुटी हुई हैं।

विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक उमेश पाल उसके दो गनर की हत्या के बाद जांच में लगी पुलिस टीमों ने ऐसे लोगों को भी रडार पर ले लिया जो जेल में बंद माफिया अतीक और उसके भाई अशरफ के लगातार संपर्क में बने हुए हैं। इसके तहत बरेली और अहमदाबाद की साबरमती जेल से मुलाकात रजिस्टर की नकल भी मंगवाई गई। इस रजिस्टर को खंगालने में पुलिस को एक अहम बात पता चली।

आधीरात छापेमारी से गांव में मचा रहा हड़कंप
मालूम हुआ कि कौशांबी के पश्चिम शरीरा क्षेत्र में रहने वाले एक पूर्व प्रधान ने पिछले तीन महीने में साबरमती जेल जाकर माफिया अतीक अहमद से छह बार मुलाकात की है। यह जानकारी मिलते ही जांच टीम में शामिल पुलिसकर्मियों के कान खड़े हो गए। इसके बाद पुलिस ने कौशांबी के पश्चिम शरीरा पहुंचकर पूर्व प्रधान को हिरासत में ले लिया। आधी रात हुई छापेमारी से गांव में हड़कंप मचा रहा।

इसके अलावा पश्चिम शरीरा क्षेत्र में ही रहने वाले एक अन्य युवक को भी पुलिस ने उठाया है जिसने वर्तमान में प्रयागराज की लूकरगंज में अपना ठिकाना बनाया हुआ है। पता चला है कि वह माफिया के भाई अशरफ से जेल में जाकर मुलाकात कर चुका है। चौंकाने वाली बात यह है कि फिलहाल दोनों का कोई आपराधिक रिकॉर्ड पुलिस नहीं हासिल कर पाई है। ऐसे में गोपनीय स्थान पर रखकर उनसे पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन

एक शूटर से मिलता-जुलता है नाम

सूत्रों का कहना है कि पुलिस ने कौशांबी के पश्चिम शरीरा से जिस पूर्व प्रधान को उठाया है, उसका नाम उमेश पाल हत्याकांड में शामिल एक शूटर से मिलता जुलता है। ऐसे भी यह भी सवाल उठे कि कहीं यह वह शूटर ही तो नहीं। हालांकि जांच पड़ताल में पता चला कि वह शूटर नहीं है, बल्कि माफिया का ही करीबी एक अन्य व्यक्ति है।

करेली व दरियाबाद के सफेदपोश भी रडार पर

जेल में बंद अतीक अहमद और अशरफ की तरह ही उसके बेटे अली से मुलाकात करने वाले भी पुलिस के रडार पर हैं। सूत्रों का कहना है कि दरियाबाद व करेली के दो सफेदपोश इस सूची में शामिल हैं। दोनों ने नैनी जेल में जाकर अतीक अहमद के बेटे और पांच करोड़ की रंगदारी मारने के मामले में निरुद्ध अली अहमद से मुलाकात की है। उनका अली से मुलाकात करने का क्या मकसद है, इस बाबत गोपनीय तरीके से पता लगाने में पुलिस जुटी हुई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें