फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : झूंसी में पारिवारिक विवाद में पत्नी की पीट-पीटकर हत्या, आरोपी पति को पुलिस ने पकड़ा

Thu, 26 Mar 2026 01:02 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, झूंसी (प्रयागराज)

सार

झूंसी के चमनगंज इलाके में पारिवारिक विवाद में एक महिला की उसके पति ने पीट-पीटकर हत्या कर दी। विवाद के दौरान पति ने लोहे का प्रेस पत्नी के सिर पर मार दिया। इससे वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ी।
विज्ञापन
स्वीटा। फाइल फोटो - फोटो : संवाद।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झूंसी थाना क्षेत्र के कनिहार वार्ड के चमनगंज इलाके में बुधवार की रात घर के भीतर पारिवारिक विवाद में पति हेमंत कुमार वर्मा ने स्वीटा (40) के सिर पर लोहे के प्रेस से कई बार हमला कर मौत के घाट उतार दिया। दोनों के बीच आए दिन झगड़े होते रहते थे। बुधवार की रात दोनों के बीच विवाद इतना गहरा गया कि गुस्साए पति ने पत्नी की जान ही ले ली। घटना की जानकारी बृहस्पतिवार की सुबह पुलिस कंट्रोल रुम के जरिए झूंसी पुलिस को हुई तो मौके पर पहुंची और तफ्तीश की। मौके पर फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया था। बाद में युवती के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए चीरघर भेज दिया। पुलिस ने पंजाब के गुरदासपुर शहर में रहने वाले युवती के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी थी।

मूलत:फतेहपुर का रहने वाला हेमंत वर्मा (42) पुत्र स्वर्गीय माता प्रसाद वर्मा पिछले तीन दशक से झूंसी में ही परिवार के साथ रह रहा है। उसने कनिहार वार्ड के चमनगंज इलाके में तीन मंजिला मकान बना रखा है। हेमंत ने झूंसी की आवास विकास कालोनी योजना तीन स्थित बिजली उपकेंद्र के बगल में गौरी बैग के नाम से रिपेयरिंग की दुकान है। दुकान पर वह अपनी मां मुन्नी देवी के साथ बैठा करता था। 12 नवंबर 2021 में उसका विवाह पंजाब के गुरुदासपुर शहर के मॉडल टाउन धारीवाल निवासी बशीर मसीह की बेटी स्वीटा से हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन

झूंसी के चमनगंज में महिला की हत्या के बाद छानबीन करती पुलिस। - फोटो : संवाद।
विवाह के कुछ दिन बाद से ही दोनों में अनबन शुरू हो गई थी। इसकी वजह से दोनों में आए दिन झगड़ा और मारपीट होने लगा। इससे परेशान होकर उसकी मां मुन्नी देवी और बहन गौरी वर्मा मकान के दूसरे मंजिल पर अलग रहते थे। उनका किचन भी ऊपर ही था, जबकि हेमंत अपनी पत्नी स्वीटा और तीन साल की बेटी एस्टर्ड वर्मा के साथ मकान के निचले हिस्से में रहता था। पुलिस के मुताबिक बुधवार की देर रात को भी दोनों में विवाद होने लगा। कुछ ही देर में बात इतनी आगे बढ़ी कि गुस्साए हेमंत ने पत्नी स्वीटा के सिर पर लोहे के प्रेस से एक के बाद एक कई वॉर कर दिया।

इससे बुरी तरह लहूलुहान होकर स्वीटा कमरे में ही गिर पड़ी। कुछ देर बाद उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी बृहस्पतिवार की सुबह तकरीबन दस बजे झूंसी पुलिस को मिली तो मौके पर पहुंची और तफ्तीश की। मौके पर फोरेंसिक टीम भी बुलाई गई थी। बाद में विवाहिता के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए चीरघर भेज दिया। एसओ झूंसी महेश मिश्र ने बताया कि घटना की जानकारी युवती के परिजनों को फोन पर दे दी गई है। उनके आने के बाद आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। आरोपी पति हेमंत वर्मा को गिरफ्तार भी कर लिया गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें