फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : कोल्ड स्टोर हादसे मामले में पूर्व मंत्री अंसार अहमद का सहयोगी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी

Wed, 25 Mar 2026 07:43 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

फाफामऊ क्षेत्र के चंदापुर में प्रयागराज-लखनऊ हाईवे पर स्थित आदर्श कोल्ड स्टोर धराशायी होने से चार मजदूर के मौत मामले में पुलिस ने एक आरोपी को और गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
कोल्ड स्टोरेज में ब्लास्ट के बाद राहत कार्य में लगई गई जेसीबी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फाफामऊ क्षेत्र के चंदापुर में प्रयागराज-लखनऊ हाईवे पर स्थित आदर्श कोल्ड स्टोर धराशायी होने से चार मजदूर के मौत मामले में पुलिस ने एक आरोपी को और गिरफ्तार किया है।पुलिस के मुताबिक, मूलरूप रूप प्रतापगढ़ के थाना कंहई गांव मंदाह निवासी मोहम्मद जाबिर (45) कोल्ड स्टोर के मालिक व पूर्व मंत्री अंसार अहमद का सहयोगी था। घटना के बाद से आरोपी फरार चला था। बुधवार को फाफामऊ पुलिस ने आरोपी को मलाक हरहर चौराहे के पास से दबोच लिया।

पकड़े गए आरोपी को पुलिस ने जिला न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से आरोपी को जेल भेज दिया गया है। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि घटना कैसे हो गई, इसे लेकर उसे कोई भी जानकारी नहीं है। सोमवार दोपहर चंदापुर स्थित आदर्श कोल्ड स्टोर में कूलिंग के लिए प्रयोग की जाने वाली अमोनिया गैस के चेंबर के फटने से बिल्डिंग धराशायी हो गई थी। घटना में ज्याेविश कुमार, मनोज उर्फ बिल्लर चौधरी, मसिंदर कुमार और जगदीश कुमार की मृत्यु हो गई। जबकि 14-15 मजदूर जख्मी हो गए थे।

विज्ञापन


मामले में फाफामऊ पुलिस ने हत्या समेत सात धाराओं में 12 लोगों पर एफआईआर दर्ज की थी। इसके बाद पुलिस ने कोल्ड स्टोर के मालिक व पूर्व मंत्री अंसार अहमद व उसके बेटे मंजूर और भतीजा व कोल्ड स्टोर का साझेदार अलाउद्दीन को दबोच कर जेल भेज दिया गया।

कोल्ड स्टोरेज में ब्लास्ट के बाद बेला कछार में फेके गए मलबे से सरिया निकालते लोग - फोटो : अमर उजाला

मैनेजर की गिरफ्तारी के बाद कारणों का होगा खुलासा

पुलिस के मुताबिक, आदर्श कोल्ड स्टोर का प्रबंधक उस्मान है। घटना के बाद से वह फरार चल रहा है। वहीं, अन्य नामजद आरोपी मोहम्मद असलम बाबा, जावेद, मोहम्मद इरफान व अन्य अज्ञात की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लखनऊ, सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, समेत कई शहरों में दबिश दे रही है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, प्रबंधक की गिरफ्तारी के बाद कोल्ड स्टोर के धराशायी होने के कारणों का खुलासा हो सकता है।

सर्विलांस पर लगे आरोपियों के नंबर

घटना के तीन बाद पुलिस ने मामले में कुल चार आरोपियों की गिरफ्तारी की है। जबकि अन्य आठ आरोपी फरार है। पुलिस जांच में पता चला कि इन सभी के मोबाइल नंबर बंद हैं। ऐसे में पुलिस ने आरोपियों के मोबाइल नंबर को सर्विलांस पर लगा दिया है। ताकि फरार आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तार हो सके। वहीं, आरोपियों के रिश्तेदार समेत कई करीबी पुलिस के हिरासत में भी है।

कोल्ड स्टोरेज में ब्लास्ट के बाद बेला कछार में फेंके गए मलबे से आलू ले जाने की होड़ - फोटो : अमर उजाला

आलू के साथ-साथ सरिया, ईट एवं लकड़ी लूटने का कार्य जारी

बेला कछार में फेंके गए कोल्ड स्टोर के मलबे से क्षेत्रवासी आलू के साथ-साथ सरिया, ईंट एवं लकड़ी लूटने में लगे हैं। कुछ कबाडी मौके पर तराजू से तौलकर सरिया खरीद रहे हैं। तो कुछ लोग सरिया लेकर कबाड़ियों की दुकानों में बेच रहे हैं। इससे कबाड़ियों की कमाई बढ़ गई है। चंदापुर में ध्वस्त हुए कोल्ड स्टोर से मलबा ले जाकर घटनास्थल से चार किलोमीटर दूर बेला कछार में फेंका जा रहा है। इस मलबे से आसपास के लोग आलू निकाल रहे हैं। आलू के साथ-साथ लोग मलबा से सरिया, ईंट एवं लकड़ी भी निकल रहे हैं। हथोड़ा से पीलर तोड़कर उसमें से सरिया निकाल रहे हैं। इस कार्य में अप्पे, मैजिक, बाइक, ट्रॉली आदि वाहन लगे हुए हैं। कई दुकानदार भी आलू लाकर बाजार में बेच रहे हैं। कुछ दुकानदार अपने दुकानों पर इसी आलू से खानपान की चीजें बना रहे हैं।

विज्ञापन

कोल्ड स्टोर धराशायी होने के बाद सरिया लेकर जाते लोग। - फोटो : अमर उजाला।

दूसरे स्टोर में कराया जा रहा आलू का भंडारण

चंदापुर में कोल्ड स्टोर हादसे के बाद बची हुई आलू को दूसरे कोल्ड स्टोर में भंडारण कराया जा रहा है। बुधवार को बचे हुए दो कमरों का अधिकारियों ने निरीक्षण किया। इसके अलावा ड्रोन कैमरे से भी भवन की ऊपरी सतह का जायजा लिया गया।

कोल्ड स्टोर में बची आलू यदि नहीं हटाई गई तो वह गर्मी से खराब हो जाएगी। इसलिए प्रशासन बरामदे में बची हुई आलू को आसपास के खाली स्टोर में भिजवा रहा है। बाद में किसान पर्ची दिखाकर अपनी आलू स्टोर से ले सकेंगे।

बुधवार को एडीएम फाइनेंस संगीता सिंह और एसडीएम सोरांव मौके पर पहुंचे। दोनों अधिकारियों ने बचे हुए दोनों कमरे का निरीक्षण किया। इसके अलावा ड्रोन से बचे हुए भवन की छत को देखा गया। बताया गया की छत अभी सुरक्षित है। इस दौरान एडीएम फाइनेंस संगीता सिंह ने कहा कि आलू निकालना तो आवश्यक है, लेकिन जनहानि को ध्यान में रखकर कार्य कराया जाएगा। क्योंकि मजदूर अब स्टोर में घुसने को तैयार नहीं हो रहे हैं। इधर, मलबा हटाने का कार्य धीमा पड़ गया है। बुधवार को जेसीबी से मलबा हटाने का कार्य बंद कर दिया गया। अब मात्र पोकलैंड से मलबा हटाया जा रहा है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें