फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: हादसा रोकने के लिए हाईवे के सर्विस रोड की बढ़ाई गई चौड़ाई

Mon, 10 Aug 2026 02:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
फोटो परिचय। हंडिया कस्बा में हाईवे के सर्विस रोड की मरम्मत और चौड़ीकरण करते सड़क सुरक्षा टीम के
विज्ञापन
सावन माह तक कांवड़ियों के सुरक्षित और सहज आवागमन के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग का उत्तरी लेन व सर्विस रोड आरक्षित कर दिया गया है। दक्षिणी लेन व सर्विस रोड ही प्रयागराज-वाराणसी के बीच आने-जाने का एकमात्र रास्ता है। ऐसे में हादसा रोकने के लिए हाईवे के सर्विस रोड की चौड़ाई बढ़ाई गई है।
विज्ञापन

हंडिया में बने फ्लाईओवर के पश्चिमी छोर के पास सर्विस रोड सकरा और निचली सतह पर होने के कारण जलभराव से आए दिन दुर्घटना और जाम की समस्या बनी रहती थी। इसको देखते हुए एसीपी हंडिया शेषधर पांडेय की ओर से नेशनल हाईवे के अधिकारियों से सर्विस रोड की मरम्मत एवं चौड़ीकरण की मांग की गई थी।
विज्ञापन

हाईवे के सड़क सुरक्षा मैनेजर अभिषेक यादव की मौजूदगी में टीम की ओर से सर्विस रोड की मरम्मत करके उसका चौड़ीकरण भी किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें