फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: छात्रों की नाराजगी दूर, खिलाया गया खाना

Mon, 10 Aug 2026 02:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
आधी रात तक चलता रहा पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय के छात्रों का हंगामा। एसडीएम के समझाने पर मा
विज्ञापन
पहाड़ पर स्थापित पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय में साफ पानी और अच्छा खाना न मिलने से नाराज छात्रों की नाराजगी एसडीएम मेजा अजीत प्रताप सिंह और एसीपी बृजेश पाठक के आश्वासन के बाद शनिवार आधी रात के बाद दूर हो गई। एसडीएम ने आंदोलित छात्रों और स्कूल प्रशासन के साथ बैठक की।
विज्ञापन

बैठक में छात्रों ने जो समस्याएं बताईं, उसके निराकरण के लिए 24 घंटे का मोहलत लिया गया। छात्रों की नाराजगी दूर करते हुए एसडीएम ने उनको मेस में ले जाकर खाना खिलाया। रविवार को छात्रावास की साफ-सफाई के लिए चार कर्मियों को लगाया गया। नल की टोंटी एवं अन्य समस्याओं को दूर करने के निर्देश दिए गए हैं।
शनिवार रात आठ बजे पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय के छात्रों ने मेस में अच्छा खाना न मिलने और पानी साफ न मिलने की शिकायत करते हुए स्कूल प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। छात्रावास की बिल्डिंग के छत पर चढ़कर स्कूल प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करनी शुरू कर दी गई। इतना ही नहीं, मेस में खाना खाने से भी इन्कार कर दिया गया। ऐसे में स्कूल प्रशासन में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

मौके पर पहुंचे एसडीएम मेजा अजीत प्रताप सिंह, एसीपी बृजेश पाठक और मेजा थाने के इंस्पेक्टर नितेंद्र शुक्ला ने आंदोलित छात्रों को समझाने की कोशिश की, लेकिन वे डीएम को बुलाने को लिए अड़े रहे। आधी रात तक छात्रों का स्कूल परिसर में हंगामा चलता रहा। एसडीएम ने बताया कि 24 घंटे में समस्याओं को दूर करने का आश्वासन दिया गया है। इस तरह छात्रों की नाराजगी दूर हो गई।
छात्रों की समस्याओं को दूर कर लिया गया है। अब किसी प्रकार की दिक्कत नहीं है। शनिवार आधी रात बैठक के दौरान ही आक्रोशित छात्रों की नाराजगी दूर हो गई। स्कूल सामान्य हालात में चल रहा है। -डॉ. प्रमोद कुमार मिश्र, प्राचार्य, पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, मेजा

पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय में विशेष निगरानी रखी जाएगी। बच्चों को किसी प्रकार की दिक्कत नहीं होने पाएगी। विद्यालय में एक समिति गठित की जाएगी जिसमें स्कूल प्रशासन के साथ छात्र भी शामिल रहेंगे। अगर, किसी प्रकार की समस्या आती है तो छात्र सीधे हमें जानकारी देंगे। तत्काल समस्या का निराकरण किया जाएगा। -अजीत प्रताप सिंह, एसडीएम मेजा
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें