बयान दर्ज करने के बाद पुलिस अब एटीएम के भीतर लगे कैमरे की फुटेज खंगालने की तैयारी में है। दरअसल एटीएम केबिन में सीसीटीवी कैमरा नहीं लगा है। जिसकी जानकारी दोनों कस्टोडियन ने पुलिस को बयान में दी है। ऐसे में एटीएम के भीतर लगे कैमरे का फुटेज मामले के खुलासे में बेहद अहम हो सकता है। जानकार बताते हैं कि एटीएम के भीतर एक सर्विलंास कैमरा लगा होता है। जो एटीएम से लेनदेन करने वाले हर शख्स की तस्वीर कैप्चर करता है। ऐसे में एटीएम से जिसने भी रुपये निकाले होंगे, उसकी तस्वीर भी इस कैमरे में जरूर कैद हुई होगी।
10 दिन में गायब हुए 11.37 लाख रुपये
बता दें कि 11.37 लाख रुपये महज 10 दिन के भीतर गायब कर दिए गए। 28 सितंबर को दोनों कस्टोडियन ने एटीएम में 10 लाख रुपये जमा किए। जिसके बाद जमा कुल रकम 13.35 लाख हो गई थी। उनके बयान के अनुसार, आठ अक्तूबर को वह दोबारा पहुंचे तो एटीएम नहीं खुला। जिस पर उन्होेंने लॉग बुक में चेस्ट नॉट ओपेन अंकित किया और लौट गए। आठ नवंबर को चेस्ट काटा गया तो उसमें महज 35 हजार रुपये मिले। निकासी अमांउट का ब्यौरा निकालने पर पता चला कि 11.37 लाख रुपये गायब हैं।