फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

GST : देश में बढ़ा तो प्रयागराज में घटा जीएसटी कलेक्शन, करीब सात फीसदी की गिरावट दर्ज

Sun, 06 Oct 2024 04:59 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

सितंबर 2024 में राज्य वाणिज्य कर विभाग प्रयागराज जोन में 150.11 करोड़ रुपये का ही जीएसटी संग्रह को सका, जबकि पिछले वर्ष सितंबर 2023 में यह आंकड़ा 161.82 करोड़ था। इस तरह से यहां जीएसटी कलेक्शन में 6.95 फीसदी की गिरावट आ गई है।
विज्ञापन
जीएसटी। - फोटो : सोशल मीडिया।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश में जहां जीएसटी कलेक्शन बढ़ता जा रहा है तो वहीं प्रयागराज में लगातार जीएसटी कलेक्शन में गिरावट आ रही है। सितंबर 2024 के आंकड़ों पर गौर करें तो देश में कुल जीएसटी कलेक्शन 1.73 लाख करोड़ रुपये रहा, जो वर्ष 2023 की समान अवधि की तुलना में 6.5 फीसदी ज्यादा है। वहीं, राज्य वाणिज्यकर प्रयागराज जोन की बात करें तो यहां जीएसटी कलेक्शन बढ़ने के बजाय घट गया। सितंबर माह में यहां 6.95 फीसदी की गिरावट आई।

विज्ञापन


सितंबर 2024 में राज्य वाणिज्य कर विभाग प्रयागराज जोन में 150.11 करोड़ रुपये का ही जीएसटी संग्रह को सका, जबकि पिछले वर्ष सितंबर 2023 में यह आंकड़ा 161.82 करोड़ था। इस तरह से यहां जीएसटी कलेक्शन में 6.95 फीसदी की गिरावट आ गई है। बताया जा रहा है कि रेलवे द्वारा दिए जाने वाले कलेक्शन में नौ करोड़, सीमेंट सेक्टर की ओर से दिए जाने वाले कलेक्शन में तकरीबन दस करोड़ रुपये की कमी आई है।

इसके अलावा विभाग द्वारा चलाए जाने वाले अभियान में भी गिरावट आई है। फेस्टिवल सीजन शुरू हो गया है। इससे विभागीय अफसरों को उम्मीद है कि अक्तूबर माह में विभाग को रिकाॅर्ड जीएसटी कलेक्शन मिल सकता है। इसके अलावा विभागीय टीम ने मुनाफा कमाने के बावजूद समय से रिटर्न नहीं भरने और टैक्स चोरी करने वाली फर्मों चिह्नित करने की भी तैयारी की है। सितंबर 2023 के मुकाबले सितंबर 2024 के जीएसटी संग्रह में 11.71 करोड़ रुपये की आई गिरावट को देखते हुए वाणिज्य कर विभाग की टीम ने इस तरह की कुछ फर्में चिह्नित की हैं।
विज्ञापन


रेलवे अपने टैक्स का आईटीसी में समायोजन कर रहा है। वहीं, सीमेंट की एक बड़ी कंपनी का प्लांट बंद होने की वजह से हर माह मिलने वाला सात से आठ करोड़ का जीएसटी कलेक्शन कम हो गया है। हालांकि, इंटीग्रेटेड गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स को जोड़ लिया जाए तो प्रयागराज जोन का प्रदर्शन बेहतर है। - राम कुबेर, एडिशनल कमिश्नर ग्रेड वन, वाणिज्य कर विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें