प्रीतम नगर के विकास जायसवाल को 25 दिन बाद बुकिंग पर सिलिंडर मिला। इससे पहले प्रयास करने पर एक हॉकर ने अतिरिक्त पैसे की मांग की थी लेकिन उन्होंने सिलिंडर नहीं लिया।जिला पूर्ति अधिकारी सुनील सिंह ने बताया कि आपूर्ति सामान्य है। कंट्रोल रूम में प्रतिदिन 70 से 80 फोन आ रहे हैं। ज्यादातर उपभोक्ता केवाईसी न होने की समस्या बता रहे हैं। उन्हें जानकारी दी जा रही है कि एजेंसी में जाकर केवाईसी करा लें। इसके अलावा कुछ उपभोक्ताओं की शिकायत है कि बुकिंग के तीन से चार दिन बाद भी सिलिंडर नहीं मिला तो उन्हें बताया गया कि बुकिंग की वरीयता के आधार पर वितरण किया जा रहा है। कुछ उपभोक्ताओं की शिकायत है कि ऑनलाइन बुकिंग नहीं हो पा रही है।
कंट्रोल रूम के इन नंबरों पर करें संपर्क
संजय कुमार यादव (क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी, प्रभारी) - 8299632748
विकास कुमार सोनकर (पूर्ति निरीक्षक) - 7388036037
राम किशोर (आपूर्ति लिपिक) - 8853522200
कुलदीप कुमार (आपूर्ति लिपिक) – 8026271301
एलपीजी किल्लत के खिलाफ किया प्रदर्शन
देशभर में बढ़ती एलपीजी की किल्लत और बढ़ती महंगाई के खिलाफ दिशा छात्र संगठन, नौजवान भारत सभा और जागरूक नागरिक मंच की ओर से रविवार को लल्ला चुंगी पर प्रदर्शन किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने बड़े पैमाने पर पर्चे वितरित किए। दिशा छात्र संगठन की निधि ने कहा कि सरकार की विदेश नीति की विफलता और इलाहाबाद विश्वविद्यालय प्रशासन की उदासीनता की वजह से हॉस्टल के छात्र-छात्राएं भूखे रहने को मजबूर हैं। आरोप लगाया कि इस कठिन परिस्थिति में हॉस्टल के छात्र-छात्राओं के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन समुचित भोजन का प्रबंध नहीं करवा पा रहा है। जागरूक नागरिक मंच के अविनाश ने कहा कि इस स्थिति से सबसे अधिक छात्र, मेहनतकश आबादी और मजदूर प्रभावित हो रहे हैं।