आरोप है कि सात अगस्त 2023 को आरोपियों ने 2.04 लाख रुपये का चेक दिया। इसके बाद दो किस्तों में 1.20-1.20 लाख रुपये नकद दिए। शुरुआती दिनों में दो बार मुनाफा भी दिया गया। लेकिन बाद में टाल-मटोल करने लगे। आरोप है कि उनकी रिश्तेदार अनीता साहू से भी 3.60 लाख रुपये की ठगी की गई।बता दें कि शाहगंज थाना में 25 हजार के इनामी मो. कादिर समेत अन्य आरोपियों पर कई एफआईआर दर्ज हैं। आराेपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा चुका है। वहीं, एक आरोपी मो. आदिल वसी पर 25 हजार का इनाम है।