एशियाई खेलों में प्रतिभाग करने वाली वैष्णवी यादव के माता पिता को अमर उजाला ने किया सम्मानित।
- फोटो : अमर उजाला।
इसके बाद टीम छोटा बघाड़ा मोहल्ले में बास्केटबॉल खिलाड़ी वैष्णवी यादव के घर पर पहुंची। वैष्णवी ने एशियाई खेल में बास्केटबॉल की भारतीय टीम की ओर से अच्छा प्रदर्शन किया था। सुपर फारवर्ड पोजिशन की इस खिलाड़ी के पिता सुजीत यादव और मां शिमला देवी को अखबार ने सम्मानित किया। पिता सुजीत ने बताया कि वह दूध के डेरी चलाते थे।
बेटी वैष्णवी सानिया मिर्जा की तरह टेनिस की खिलाड़ी बनना चाहती थी। टेनिस में दाखिला नहीं मिला तो मजबूरी में बास्केटबॉल में दाखिला कराया, जहां वह धीरे-धीरे रम गई। अपने दादा स्व. अर्जुन प्रसाद की प्रेरणा से वह लगातार अच्छा प्रदर्शन करती रही। दादा सचिन तेंदुलकर के प्रशंसक थे। बिटिया के इस सम्मान को दादा देखते तो और भी अधिक खुश होते। यह कहते हुए उन्होंने अखबार को धन्यवाद कहा।
एशियाई खेलों में प्रतिभाग करने वाली तेजस्विनी सिंह के माता पिता को अमर उजाला ने किया सम्मानित।
- फोटो : अमर उजाला।
अंत में टीम नैनी स्थित रामलीला मैदान के पास राजेश सिंह के घर पर पहुंची। पीएसी में तैनात राजेश सिंह की बेटी तेजस्वनी सिंह एशियाई खेल में हैंडबॉल की टीम से खेलती नजर आई। मां रेखा सिंह और पिता राजेश सिंह के साथ राष्ट्रीय स्तर की खिलाड़ी छोटी बहन अंशिका सिंह ने बहन का सम्मान होते देखा तो बेहद खुश नजर आए। अखबार का आभार जताया।