फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंधविश्वास: सिर पर कौआ बैठा तो बीवी के मायके दे दी उसकी हत्या की सूचना, शांतिभंग में चालान 

Sat, 12 Sep 2020 07:09 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
अंधविश्वास के चक्कर में हत्या की सूचना देना एक युवक को भारी पड़ गया। मौकेपर पहुंची पुलिस उसे थाने उठा ले गई और शांतिभंग के आरोप में चालान कर दिया। यह मामला क्षेत्र में दिनभर चर्चा का विषय बना रहा। 

विज्ञापन

मेजा के फुरसतराम का पूरा गांव के प्रदुम्न उर्फ मंगल सिंह की पत्नी रविता के सिर पर बृहस्पतिवार सुबह कौआ बैठ गया था। प्रदुम्न ने अंधविश्वास में रविता के मायके उसकी हत्या की सूचना दे डाली। मायके वालों ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए 112 नंबर डायल कर पुलिस को सूचना दे दी। हत्या की सूचना पर हलाकान पुलिस मौके पर पहुंच गई।

 

जांच-पड़ताल में पता चला कि अंधविश्वास के चक्कर में रविता के मायकेवालों को यह सूचना दी गई थी। मेजा थाने के कोतवाल सुनील बाजपेयी ने बताया कि गलत सूचना देने के आरोप में प्रदुम्न के खिलाफ शांतिभंग के आरोप में कार्रवाई की गई है। चेतावनी भी दी गई है कि अगर, दोबारा इस तरह की हरकत की गई तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें