फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: देर रात घर पहुंचा कल्लू का शव, जुटे ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट के बरगढ़ में व्यवसायी के बेटे की हत्या के आरोप में पुलिस मुठभेड़ में मारे गए कटरा उभारी गांव के कल्लू का शव देर रात घर पहुंचा तो ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। हालांकि शनिवार को कल्लू के शव सुपुर्दे खाक नहीं किया जा सका।
विज्ञापन

परिजन शनिवार भोर करीब पांच बजे ही कल्लू का शव लेने के लिए चित्रकूट रवाना हुए थे। वहीं, घायल इरफान का एसआरएम में इलाज चल रहा है। घटना के बाद से ही गांव में सन्नाटा पसरा है। गांव में पुलिस बल की तैनाती की गई है।
घायल इरफान के परिजनों ने कहा कि बेटा बक्से का काम करके घर का खर्च चलाता था। किराने की दुकान चलाने वाले बड़े भाई नौशाद ने बताया कि पांच महीने पहले इरफान की शादी हुई थी। उसने चित्रकूट के बरगढ़ में ही बक्से की दुकान खोल रखी थी। हत्याकांड में उसका नाम कैसे आया यह जांच का विषय है। मेरा भाई बेकसूर है। मामले की जांच कराई जाए।
विज्ञापन

कल्लू के बारे में बताया गया कि कुछ समय पहले गांव में दो पक्षों में हुए विवाद में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी, जिसमें उसका नाम आया था। परिजनों ने बताया कि व्यवसायी की मौत के मामले में पुलिस ने इरफान को घर से गिरफ्तार किया था।
उन्हें बताया गया कि कल्लू की खोज में इरफान को ले जाया जा रहा है। इसके बाद पुलिस से मुठभेड़ की सूचना मिली। वहीं, घायल के परिजनों ने घटना की न्यायिक जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। करमा पुलिस चौकी प्रभारी राजेश राय ने बताया कि गांव में पुलिस बल की तैनाती की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें