फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामान खरीदने पर बिल लें और हों पुरस्कृत

Sun, 21 Feb 2016 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
आप बाजार में कोई सामान खरीद रहे हैं तो उसका पक्का बिल अवश्य लें क्योंकि इस बिल के बदले आप पुरस्कृत हो सकते हैं। वाणिज्य कर विभाग ने उपभोक्ता जागरूकता के तहत पुरस्कार योजना शुरू की है। इसके तहत जनवरी और फरवरी में खरीदी गई वस्तुओं का बिल विभाग की वेबसाइड पर 25 फरवरी तक अपलोड करना होगा। इन बिलों का लकी ड्रा 26 फरवरी को निकाला जाएगा। विजेताओं को आकर्षक पुरस्कार दिए जाएंगे।
विज्ञापन

वाणिज्य कर विभाग ने अपने स्थापना दिवस के अवसर पर उपभोक्ताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से यह योजना शुरू की है, ताकि ज्यादा से ज्यादा बिक्री बिल पर हो और विभाग को राजस्व की प्राप्ति हो। इसके लिए उपभोक्ताओं को प्रोत्साहित किया जा रहा है। इस योजना के तहत पुरस्कृत होने के लिए उपभोक्ताओं को विभाग की वेबसाइड का सहारा लेना होगा। एडीशनल कमिश्नर अम्बेश श्रीवास्तव के मुताबिक इस योजना के अंतर्गत उपभोक्ताओं को जनवरी से फरवरी के बीच प्रदेश में की गई खरीद से संबंधित बिलों की फोटो खींचकर 25 फरवरी को रात 12 बजे तक विभाग की वेबसाइट पर अपलोड करना होगा। बिल वाट्सएप नंबर 8765980328 पर भी अपलोड किए जा सकते हैं। जिन मोबाइल नंबरों से बिल अपलोड किया जाएगा, वही यूनिक आईडी होगा। उसी नंबर के आधार पर कंप्यूटर से ऑनलाइन ड्रा निकाला जाएगा। 
बताया कि अपलोड बिलों का कंप्यूटर से ड्रा निकाला जाएगा और विजेताओं को जिला एवं जोनल स्तर पर कार्यक्रम आयोजित कर पुरस्कृत किया जाएगा। एडीशनल कमिश्नर विधि विवेक कुमार के मुताबिक बिल अपलोड करने वाले तीन और अधिकतम पांच उपभोक्ताओं का चयन जोनल मुख्यालय पर किया जाएगा ड्रा में चयनित उपभोक्ताओं को उनके मोबाइल नंबर पर 26 फरवरी को दिन में 12 बजे तक सूचना दे दी जाएगी। उसी दिन शाम को विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें