फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संगम की संस्कृति का एहसास कराएगा त्रिवेणी महोत्सव

Sun, 21 Feb 2016 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
पांच सालों बाद बोट क्लब पर शुरू हो रहा त्रिवेणी महोत्सव न केवल संगम की संस्कृति का बल्कि देश की एकता का भी एहसास दिलाएगा। उक्त बातें डीएम संजय कुमार ने कही। वह मंगलवार से शुरू हो रहे त्रिवेणी महोत्सव कार्यक्रम के बारे में वोट क्लब पर जानकारी दे रहे थे। उन्होंने बताया कि त्रिवेणी महोत्सव की व्यापक तैयारी की गई है। इसमें करीब एक करोड़ रुपये का खर्च आया है।  
विज्ञापन

डीएम संजय कुमार ने बताया कि महोत्सव के लिए बनाया गया स्टेज (100/50) सैफई महोत्सव, आगरा महोत्सव से बड़ा है। प्रदेश में इसके जैसा किसी भी महोत्सव का स्टेज नहीं बनाया गया है। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम की उन्होंने हर साल कराए जाने की स्थाई व्यवस्था कर दी है, जिससे कि आने दिनों में यह बंद न हो और संगम की संास्कृतिक परंपरा बढ़ने के साथ अक्षुण्ण बनी रहे। उन्होंने बताया कि इसके लिए पर्यटन विभाग को जिम्मेदारी सौंपे जाने की पूरी तैयारी कर ली गई है। 
डीएम ने कार्यक्रम के स्टेज, साउंड सिस्टम, ट्रैफिक व्यवस्था, बैठने की व्यवस्था पर विस्तार से जानकारी दी। कहा कि कार्यक्रम में 19 लोकल कलाकारों के साथ बॉलीवुड के जरिए नाम कमाने वाली हस्तियों का आना तय हो चुका है। श्रोता लोक गायकी के साथ क्लासिकल, वोकल और वेस्टर्न कल्चर की कलाओं का आनंद उठा सकेंगे। उन्होंने कार्यक्रम में हिस्सा लेने वाली नामचीन कलाकारों का नाम भी लिया। कहा कि 23 फरवरी को उद्घाटन के दिन पार्श्व गायिका श्रेया घोषाल अपनी प्रस्तुति देंगी। कार्यक्रम की शुरूआत रोजाना 6.30 बजे से होगी। 8.30 बजे के बाद नामचीन कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे। कार्यक्रम की शुरूआत में आरती होगी। 
विज्ञापन

हर दिन मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथि मौजूद रहेंगे। पहले दिन का उद्घाटन इलाहाबाद हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति एचजी रमेश, न्यायमूर्ति वीके शुक्ला, न्यायमूर्ति दिलीप गुप्ता, न्यायमूर्ति कृष्ण मुरारी संयुक्त रूप से करेंगे। कवि सम्मेलन में भी नामचीन कवियों को बुलाया जाएगा। कार्यक्रम स्थल पर 40 हजार दर्शक एक साथ खड़े होकर कार्यक्रम देख सकेंगे। वीआईपी और सामान्य लोगों की एंट्री और उनके वाहनों की पार्किंग के लिए अलग-अलग व्यवस्था रहेगी। वार्ता में सीडीओ एके रॉय, विनोद चंद दूबे आदि ने भी अपनी बात रखी। 
त्रिवेणी महोत्सव के गिरजाघर, एसबीआई मुख्य परिसर, जिला पंचायत पुरानी इमारत, नगर निगम सहित शहर की प्राचीन इमारतों को भी सजाया जाएगा। डीएम संजय कुमार ने कहा कि इसका मकसद सांस्कृतिक का एहसास दिलाना है।
इस बार त्रिवेणी महोत्सव का सेट तैयार करने की जिम्मेदारी बॉलीवुड के डायरेक्टर संजय लीला भंसाली की फिल्म देवदास का सेट बनाने वाले जाहिद की दी गई है। वार्ता के दौरान उन्होंने सेट के बारे में बताया कि  त्रिवेणी महोत्सव का स्टेज का ऊपरी शिरा गुंबद आकार का है। कार्यक्रम के दौरान इसमें विशेष तरह की लाइटें देंगी जो श्रोताओं के आनंद में चार चांद लगाएंगी। सेट को तैयार करने के लिए जाहिद के साथ नईम, आनंद सिंह सहित कई जानकार मुंबई और दिल्ली से आए हुए हैं।  
त्रिवेणी महोत्सव में कलाकार अनु कपूर का आना भी तय हो गया है। वह कार्यक्रम के दूसरे दिन आएंगे और संचालन करेंगे। उन्होंने कार्यक्रम में आने की अपनी सहमति जता दी है। इसके अलावा देश-परदेश बैंड में कई विदेशी कलाकार भी हिस्सा लेंगे। क्लासिकल के साथ वेस्टर्न म्युजिक का आनंद भी श्रोताओं को मिलेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें