फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: कोरांव के सभी 21 क्रय केंद्रों पर 2585 रुपये में खरीदा जाएगा गेहूं

विज्ञापन
विज्ञापन
गेहूं की सरकारी खरीद 17 मार्च से शुरू होने वाली है। पिछले साल के मूल्य 2425 रुपये में इस बार 160 रुपये की वृद्धि की गई है। इस बार गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2585 रुपये प्रति क्विंटल घोषित किया गया है। क्षेत्र के 21 क्रय केंद्रों का निर्धारण भी हो गया है। इसी के साथ ही प्लास्टिक बोरों की मांग भेज दी गई है। वर्तमान में क्रय केंद्र पर गेहूं बेचने वाले किसानों के पंजीकरण पर जोर दिया जा रहा है।
विज्ञापन



गेहूं की सरकारी खरीद प्रारंभ करने के लिए खाद्य एवं विपणन विभाग में तैयारियां जोरों पर हैं। कोरांव में खाद्य विभाग की विपणन शाखा सात, उत्तर प्रदेश सहकारी संघ के तीन, उत्तर प्रदेश उपभोक्ता सहकारी संघ के चार, नेफेड के पांच, मंडी समिति का एक और भारतीय खाद्य निगम के एक समेत 21 केंद्र खोले जाएंगे। क्षेत्रीय विपणन अधिकारी कोरांव सुरेश कुमार यादव ने बताया कि सरकारी केंद्रों पर गेहूं बेचने के लिए किसानों के ऑनलाइन पंजीकरण प्रारंभ हो गए हैं।

पिछली बार नहीं पूरा हो पाया था खरीद लक्ष्य

क्षेत्रीय विपणन अधिकारी सुरेश कुमार यादव ने बताया कि पिछले साल बाजार में गेहूं का मूल्य सरकारी कीमत से अधिक हो गया था। इसलिए क्रय केंद्रों पर खरीद प्रभावित हुई थी। लक्ष्य पूरा नहीं हो पाया था। 17 मार्च से गेहूं की खरीद शुरू होनी है, लेकिन अभी फसल तैयार नहीं है। उन्होंने मार्च के आखिरी सप्ताह तक क्रय केंद्रों पर गेहूं आने की उम्मीद जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें