फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: केंद्र प्रभारियों की मनमानी से गेहूं तौल प्रभावित, किसान परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के पदाधिकारियों ने बुधवार को उपजिलाधिकारी बारा गणेश कनौजिया को ज्ञापन सौंपकर रानीगंज पगुवार स्थित गेहूं क्रय केंद्र पर किसानों के साथ मनमानी किए जाने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

पदाधिकारियों का कहना है कि पिछले कई दिनों से दर्जनों गेहूं लदे ट्रैक्टर केंद्र पर खड़े हैं, लेकिन केंद्र प्रभारी किसानों के गेहूं की तौल नहीं करा रहे हैं। किसान यूनियन के नेताओं ने आरोप लगाया कि गेहूं क्रय केंद्र एक निजी व्यक्ति के आवास पर संचालित किया जा रहा है, जहां केवल चहेते लोगों का ही गेहूं खरीदा जा रहा है।
ज्ञापन में कहा गया कि समय पर गेहूं की खरीद न होने से किसान मजबूर होकर निजी मंडियों में कम दाम पर अपनी उपज बेचने को विवश हैं। किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर 30 मई तक किसानों के गेहूं की तौल शुरू नहीं कराई गई तो संगठन केंद्र परिसर में धरना-प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होगा। इस दौरान सुरेंद्र सिंह, अवधराज सिंह, राजेश्वर सिंह, यतेंद्र प्रताप सिंह, अर्जुन रणकेंद्र, उदय प्रताप, मनबहादुर सिंह, कन्हैया, राजेंद्र सिंह, संतोष सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें