फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : शादीशुदा महिला को किया व्हाट्सएप, शादी नहीं किया तो मार दूंगा 

Tue, 26 Apr 2022 08:00 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

महिला के पास पहला व्हाट्सएप मैसेज छह मार्च को आया था। उसके बाद से वह लगातार मैसेज करने लगा। पहले तो महिला ने पति और घर वालों से यह बात छिपाई लेकिन जब उसने हद पार कर दी तो उसने पूरी बात बताई।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रयाग स्टेशन के पास रहने वाली एक शादीशुदा महिला को शोहदा दो महीनों से अश्लील मैसेज कर रहा है। उसने धमकी दी है कि महिला ने उससे शादी नहीं की तो वह उसे जान से मार देगा। आरोपी के खिलाफ मोबाइल नंबर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। 

विज्ञापन



महिला के पास पहला व्हाट्सएप मैसेज छह मार्च को आया था। उसके बाद से वह लगातार मैसेज करने लगा। पहले तो महिला ने पति और घर वालों से यह बात छिपाई लेकिन जब उसने हद पार कर दी तो उसने पूरी बात बताई। पति ने फोन मिला तो उसने बात नहीं की लेकिन एक के बाद एक कई मैसेज किए। इसके बाद उसका नंबर ब्लाक कर दिया गया। वह दूसरे नंबर से मैसेज करने लगा।


उसने मैसेज किया कि अगर महिला ने उससे शादी नहीं की तो वह उसे मार देगा। इस प्रकरण महिला का जीना हराम हो गया। उसका पूरा परिवार तबाह हो गया। मैसेज में आरोपी अपना नाम राकेश यादव लिखता है। महिला ने पुलिस को सूचना दी। कर्नलगंज थाने में दो मोबाइल नंबरों के आधार पर राकेश यादव के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें