फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : फ्लैग इन समारोह में एनसीसी कैडेटों का स्वागत

Wed, 27 Oct 2021 11:05 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला ब्यूरो , प्रयागराज
विज्ञापन
Prayagraj News : गंगा को स्वस्छ करने के लिए जागरूकता अभियान पर निकले एनसीसी कैडेट्स बुधवार को कानपुर से प्रयागराज पहुंचे। - फोटो : प्रयागराज
विज्ञापन
कानपुर के धोरी घाट से एनसीसी कैडेट्स (थ्री यूपी नेवल यूनिट) का सेलिंग कम बोट पुलिंग अभियान बुधवार को सरस्वती घाट पहुंचकर समाप्त हो गया। इस मौके पर कैडेट्स का यहां पर उनका भव्य स्वागत किया गया।  अभियान 18 अक्तूबर को कानपुर के धोरी घाट से शुरू हुआ था। जो कुल 270 किलोमीटर की दूरी तय करने के बाद यहां पहुंचा है।
विज्ञापन


यहां पर अभियान का स्वागत करते हुए ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर केपी कृष्ण कुमार ने कहा कि इस अभियान की सफलता एनसीसी कैडेटों के बीच उद्यम की भावनाएं, प्रतिबद्धता और अनुशासन का प्रमाण है। इस अभियान का नेतृत्व यूनिट के कमांडिंग ऑफिसर भारतीय नौसेना के कैप्टन नवेंदु सक्सेना कर रहे थे।

कार्यकारी अधिकारी लेफ्टिनेंट कमांडर अश्विनी के सिंह, चीफ इंस्ट्रक्टर आनंद वर्मा के साथ 10 नौ सैनिकों की एक टीम और नेवल एनसीसी यूनिट लखनऊ के राज्य कर्मचारियों ने कैडेटों को प्रशिक्षित किया और दुर्गम यात्रा के दौरान उनका मार्गदर्शन किया। दल में कुल 63 एनसीसी कैडेट्स (38 लड़कों, 25 लड़कियों) शामिल थे, जो दो डीके व्हेलर्स, नौकाओं, एक असॉल्ट बोट, एक जेमिनी क्राफ्ट और दो बचाव नौका लेकर प्रयागराज के लिए रवाना हुए थे। यह कानपुर से चलकर, उन्नाव, फतेहपुर, रायबरेली, प्रतापगढ़, कौशांबी के रास्ते प्रयागराज पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें