पुरवा हवाओं के जोर से तापमान में उछाल आया है। होली के बाद से रोज रात ही नहीं दिन का तापमान भी बढ़ रहा है। रविवार को अधिकतम ही नहीं रात के न्यूनतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि इस बार सामान्य से ज्यादा पड़ सकती है।
पुरवा हवाओं के जोर से तापमान में उछाल आया है। होली के बाद से रोज रात ही नहीं दिन का तापमान भी बढ़ रहा है। रविवार को अधिकतम ही नहीं रात के न्यूनतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि इस बार सामान्य से ज्यादा पड़ सकती है। फिलहाल ट्रफ लाइन की वजह से ताप बढ़ने के साथ धुंध भी छाई रही। इससे दृश्यता प्रभावित हुई। मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक प्रयागराज में धुंध की वजह से दृश्यता करीब छह सौ मीटर दर्ज की गई। 24 घंटे में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में वृद्धि हुई है। वातावरण में नमी का स्तर असंतुलित रहा। हवाओं की गति सामान्य रही।
विज्ञापन
गर्मी सताने से लोग परेशान रहे। अभी तक पंखा चलाने से परहेज कर रहे लोग एसी और कूलर की सर्विस कराने लगे हैं। लोगों का मानना है कि अमूमन अप्रैल के मध्य में कूलर-एसी चलाने की जरूरत पड़ती है लेकिन इस बार तापमान 40 तक पहुंचा तो पहले ही कूलर-एसी चलाने पड़ेंगे। मौसम वैज्ञानिक इविवि के डॉ. शैलेश राय के मुताबिक तापमान में वृद्धि के आसार हैं। ट्रफ लाइन की वजह से धुंध छाई और तापमान में वृद्धि हुई है, जो क्रमश: जारी रह सकती है।