तमिलनाडु के तिरनलवेली जनपद के सेंगुलम क्षेत्र निवासी काला (62) पत्नी रविंद्रयन 28 फरवरी को श्रेया एक्सप्रेस से तीर्थ यात्रा के लिए निकली थीं। उनके साथ ट्रेन में 65 अन्य बुजुर्ग महिला-पुरुषों का समूह था।
तमिलनाडु के तिरनलवेली जनपद के सेंगुलम क्षेत्र निवासी काला (62) पत्नी रविंद्रयन 28 फरवरी को श्रेया एक्सप्रेस से तीर्थ यात्रा के लिए निकली थीं। उनके साथ ट्रेन में 65 अन्य बुजुर्ग महिला-पुरुषों का समूह था। उनका उद्देश्य प्रयागराज, काशी और अयोध्या में दर्शन-पूजन करना था। लेकिन यात्रा के दौरान छह मार्च को प्रयागराज पहुंच रही ट्रेन में ही काला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।
विज्ञापन
ट्रेन में मौजूद लोगों ने सूचना रेलवे पुलिस को दी। मृतका के पास मिले परिचय पत्र के आधार पर जीआरपी ने परिजनों को जानकारी दी। सूचना मिलते ही मृतका की बहन नंदनी के पुत्र वललीनायगम परिजनों के साथ प्रयागराज पहुंचे। रविवार को पोस्टमार्टम हाउस से शव परिजनों को सौंप दिया गया। परिजनों ने दारागंज घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया। परिजनों के अनुसार काला लंबे समय से उत्तर भारत के प्रमुख तीर्थ स्थलों के दर्शन और प्रयाग में ही अंतिम सांस लेने की इच्छा रखती थीं। यात्रा के दौरान प्रयाग में उनकी मौत हुई।