फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम : प्रयागराज-देहरादून उड़ान निरस्त, वापस नहीं आया बिलासपुर विमान

Mon, 10 Jan 2022 02:04 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

प्रयागराज में छह जनवरी से हो रही बारिश की वजह से प्रयागराज एयरपोर्ट आने वाले विमानों का संचालन लड़खड़ा गया है। दृश्यता ठीक न होने की वजह से प्रयागराज एयरपोर्ट से संचालित तमाम विमान लगातार निरस्त किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
prayagraj news : प्रयागराज एयरपोर्ट। - फोटो : prayagraj
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खराब मौसम की वजह से रविवार को प्रयागराज-देहरादून फ्लाइट निरस्त रही। इस दौरान प्रयागराज से बिलासपुर के लिए उड़ी एलाइंस एयर की उड़ान वापस प्रयागराज नहीं आ सकी। इसकी वजह से प्रयागराज-दिल्ली उड़ान को निरस्त करना पड़ा। इस वजह से यात्रियों को काफी परेशानी हुई। वहीं दूसरी ओर दृश्यता ठीक न होेने की वजह से रायपुर-प्रयागराज, भुवनेश्वर-प्रयागराज, बंगलुरू-प्रयागराज उड़ान का संचालन समय पर नहीं हुआ। 

विज्ञापन


प्रयागराज में छह जनवरी से हो रही बारिश की वजह से प्रयागराज एयरपोर्ट आने वाले विमानों का संचालन लड़खड़ा गया है। दृश्यता ठीक न होने की वजह से प्रयागराज एयरपोर्ट से संचालित तमाम विमान लगातार निरस्त किए जा रहे हैं।

इसी क्रम में रविवार को देहरादून से प्रयागराज एवं यहां से देहरादून जाने वाली उड़ान लगातार तीसरे दिन निरस्त रही। एलाइंस एयर की दिल्ली उड़ान भी निरस्त रही। सुबह यह विमान दिल्ली से प्रयागराज आया। इसके बाद वही विमान बिलासपुर के लिए उड़ा, लेकिन दोपहर बाद मौसम ज्यादा खराब हो जाने की वजह से विमान प्रयागराज नहीं आ सका। इस वजह से शाम को दिल्ली उड़ान निरस्त करनी पड़ी।
विज्ञापन


इसके अलावा रायपुर-प्रयागराज उड़ान सुबह 11.15 की जगह 11.25 बजे, भुवनेश्वर-प्रयागराज सुबह 10.30 की जगह 11.40, भोपाल-प्रयागराज एक घंटे की देरी से 11.50 बजे,  बंगलुरू-प्रयागराज 10.55 की जगह 12.15 बजे एवं प्रयागराज-पुणे उड़ान सुबह 11.30 की जगह दिन में 12.45 बजे यहां से रवाना हुई। इंदौर, मुंबई, गोरखपुर आदि उड़ान समय पर रही। इस दौैरान प्रयागराज एयरपोर्ट में दिन भर 20 विमान का आवागमन हुआ। यहां आने वाले यात्रियों की संख्या 773 और जाने वालों की संख्या 690 रही। इस तरह से दिन भर में कुल 1463 यात्रियों की आवाजाही हुई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें