फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj Weather : सवा चार घंटे की देरी से आई मुंबई-प्रयागराज की फ्लाइट, अकासा एयर की फ्लाइट भी रही लेट

Tue, 06 Jan 2026 03:17 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

कोहरे की वजह से मुंबई से प्रयागराज आने वाली इंडिगो और अकासा एयर की उड़ान सोमवार को विलंबित हो गई। इंडिगो की मुंबई-प्रयागराज की फ्लाइट सवा चार घंटे तो वहीं अकासा एयर की उड़ान 55 मिनट की देरी से पहुंची।
विज्ञापन
कोहरे में प्लेन। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोहरे की वजह से मुंबई से प्रयागराज आने वाली इंडिगो और अकासा एयर की उड़ान सोमवार को विलंबित हो गई। इंडिगो की मुंबई-प्रयागराज की फ्लाइट सवा चार घंटे तो वहीं अकासा एयर की उड़ान 55 मिनट की देरी से पहुंची।

विज्ञापन


इंडिगो की मुंबई उड़ान का यहां आने का समय दोपहर 1:00 बजे है लेकिन यह विमान सोमवार को सवा चार घंटे की देरी से शाम 5:15 बजे पहुंचा। इस वजह से यह उड़ान वापसी में भी यह लेट हो गया। यहां से इसकी रवानगी दोपहर 1:30 बजे की जगह शाम 6:00 बजे हो सकी। इसी तरह अकासा एयर की मुुंबई-प्रयागराज की उड़ान दोपहर 3:15 की जगह शाम 4:10 बजे पहुंची। वापसी में शाम 4:05 की जगह शाम 5:15 बजे हो सकी। इसके अलावा इंडिगो की दिल्ली एवं बंगलूरू की उड़ान का समय से आवागमन हुआ।

उधरी, ट्रेनों की लेटलतीफी में भी सोमवार को कुछ सुधार दिखा। काफी दिनों के बाद प्रयागराज एक्सप्रेस का आगमन सुबह आठ बजे से पहले हो गया। प्रयागराज 25 मिनट की देरी से सूबेदारगंज पहुंची। रीवा एक्सप्रेस भी 25 मिनट ही लेट रही। पुरुषोत्तम एक्सप्रेस 10 मिनट, नई दिल्ली-बनारस सुपरफास्ट 15 मिनट, चित्रकूट-कानपुर इंटरसिटी 3.20 घंटे, नई दिल्ली-गया महाबोधि 1.30 घंटे, अनन्या एक्सप्रेस 2.00 घंटे, इंदौर-वाराणसी काशी महाकाल एक्सप्रेस 1.10 घंटे, जयनगर-आनंद विहार गरीब रथ 1.20 घंटे तक विलंबित रही। रेलवे अफसरों का कहना है कि मंगलवार को मौसम साफ रहता है तो ट्रेनों की लेटलतीफी में और सुधार होने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें