फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम : पारा फिर 5.5 डिग्री से. पर, धूप निकली, लेकिन गलन बरकरार

विज्ञापन
विज्ञापन
पारा फिर 5.5 डिग्री से. पर, धूप निकली, लेकिन गलन बरकरार
विज्ञापन

0 अभी कुछ दिनों देर सुबह तक घने कोहरे एवं अधिक ठंड पड़ने के आसार
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। बर्फीली हवाओं एवं कोहरे की वजह से शनिवार की भोर में पारा फिर से 5.5 डिग्री सेल्सियस तक नीचे चला गया। दिन में धूप जरूर निकली, लेकिन गलन बरकरार रही। धूप के कारण दिन का तापमान भी 19 डिग्री तक पहुंच गया। हालांकि सूरज ढलने के साथ फिर से गलन बढ़ने लगी। ऐसे में रविवार देर सुबह तक कोहरा पड़ने एवं ठंड के आसार हैं। दिन में गलन के भी आसार हैं।
दो दिनों तक धूप नहीं निकलने से ठंड में शहरी एवं माघ मेले में आने वाले श्रद्धालु काफी परेशान रहे। बृहस्पतिवार को तो न्यूनतम पारा 5.2 डिग्री पहुंच गया था। शनिवार को भी तापमान 6.4 से 12.4 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा, लेकिन रात में गलन बढ़नी शुरू हो गई। रात में बर्फीली हवाएं भी चल रहीं थीं। इसका नतीजा रहा कि शनिवार को न्यूनतम तापमान 5.5 रहा। इससे गलन और बढ़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि, सुबह 10 बजे कोहरा छंट गया और अच्छी धूप निकली। इससे बर्फीली हवाओं का असर कम रहा और अधिकतम तापमान 19.4 डिग्री तक पहुंच गया। धूप निकलने से लोगों ने राहत महसूस की। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को देर सुबह तक कोहरे के आसार हैं। ठंडी हवाएं भी चलेंगी। ऐसे में दिन के तापमान में एक बार फिर कमी की उम्मीद है। यह स्थिति तीन दिनों तक बनी रहेगी।
000
अधिकतम तापमान 19.4
न्यूनतम तापमान 5.5
सूर्योदय 6.50
सूर्यास्त 17.27
000
पूर्वानुमान - रविवार को तापमान छह से 13 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है। देर सुबह तक कोहरे एवं ठंड पड़ने के आसार हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें