फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Railway News :प्रयागराज से वंदे भारत एक्सप्रेस चलाने का रास्ता हुआ साफ

Sat, 27 Aug 2022 12:46 AM IST
विनोद सिंह राहुल शर्मा, प्रयागराज

सार

15 अगस्त 2023 तक देश भर में 75 वंदे भारत की शुरुआत होनी है। इसके संचालन के पूर्व रेलवे बोर्ड द्वारा पिछले दिनों उत्तर मध्य रेलवे (उमरे) समेत 16 जोनल रेलवे के 58 स्टेशनाें के नाम की सूची जारी की गई है, जहां वंदे भारत के रखरखाव से जुड़ी सुविधाएं विकसित की जानी है। 
विज्ञापन
वंदे भारत एक्सप्रेस - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जंक्शन से देश में निर्मित सेमी हाईस्पीड ट्रेन वंदे भारत के संचालन का रास्ता साफ हो गया है। प्रयागराज जंक्शन, कानपुर सेंट्रल, आगरा फोर्ट, वीरांगना लक्ष्मीबाई और ग्वालियर स्टेशन पर वंदे भारत के रखरखाव के लिए ढांचागत सुविधाएं विकसित करने की तैयारी शुरू कर दी गई है। चर्चा है कि इसी वित्तीय वर्ष से प्रयागराज से लखनऊ के लिए वंदे भारत चलने लगेगी। 

विज्ञापन



15 अगस्त 2023 तक देश भर में 75 वंदे भारत की शुरुआत होनी है। इसके संचालन के पूर्व रेलवे बोर्ड द्वारा पिछले दिनों उत्तर मध्य रेलवे (उमरे) समेत 16 जोनल रेलवे के 58 स्टेशनाें के नाम की सूची जारी की गई है, जहां वंदे भारत के रखरखाव से जुड़ी सुविधाएं विकसित की जानी है। 


बताया जा रहा है कि इसी वित्तीय वर्ष प्रयागराज से लखनऊ के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन शुरू हो सकता है। इस बारे में जोन के सीपीआरओ डॉ. शिवम शर्मा का कहना है कि अभी जोन के पांच स्टेशनों पर वंदे भारत रेक के लिए आवश्यक बुनियादी ढांचे की तैयारी करने का निर्देश बोर्ड ने दिया है। उस दिशा में काम शुरू किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हमारे प्रमुख टर्मिनलों पर रखरखाव के लिए पहले से ही पिट लाइनें हैं, हालांकि वंदे भारत नए भारत की नई ट्रेन है। उस हिसाब से हम उन्नत सुविधाएं विकसित करेंगे। वंदे भारत का संचालन कब और कैसे होना है वह निर्णय रेलवे बोर्ड स्तर पर होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें