फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPPSC : एलटी छोड़ बाकी सभी भर्तियों का रास्ता साफ, समकक्ष अर्हता के विवाद में नहीं जारी हो पा रहा विज्ञापन

Wed, 23 Aug 2023 04:36 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

UPPSC की ओर से स्टाफ नर्स के 2240 पदों और सहायक नगर नियोजक के 24 पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी कर दिया गया है। वहीं, आयोग ने यह भी स्पष्ट कर दिया है कि अपर निजी सचिव के 300 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन सितंबर के दूसरे सप्ताह और आरओ/एआरओ के 181 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन अक्तूबर के पहले सप्ताह में जारी कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
यूपीपीएससी : उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग, प्रयागराज - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एलटी ग्रेड शिक्षक को छोड़कर बाकी सभी भर्तियों का रास्ता साफ हो गया है। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने महीनों से अटकीं कुछ भर्तियों के विज्ञापन जारी कर दिए हैं, जबकि कुछ के संभावित विज्ञापनों की सूचना जारी कर दी है। वहीं, एलटी ग्रेड शिक्षक और प्रवक्ता भर्ती अब भी अर्हता के विवाद में फंसी है।

विज्ञापन


अभ्यर्थियों को कई प्रमुख भर्तियों का महीनों से इंतजार था, लेकिन समकक्ष अर्हता पर स्थित स्पष्ट न होने और अन्य कारणों से भर्तियां फंसी रह गईं। इनमें समीक्षा अधिकारी (आरओ)/सहायक समीक्षा अधिकारी, अपर निजी सचिव (एपीएस), स्टाफ नर्स, एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती, प्रवक्ता भर्ती प्रमुख रूप से शामिल हैं। आयोग ने एलटी ग्रेड शिक्षक और प्रवक्ता भर्ती को छोड़कर बाकी सभी भर्तियों पर स्थिति स्पष्ट कर दी है।

आयोग की ओर से स्टाफ नर्स के 2240 पदों और सहायक नगर नियोजक के 24 पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी कर दिया गया है। वहीं, आयोग ने यह भी स्पष्ट कर दिया है कि अपर निजी सचिव के 300 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन सितंबर के दूसरे सप्ताह और आरओ/एआरओ के 181 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन अक्तूबर के पहले सप्ताह में जारी कर दिए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

आयोग को इन सभी भर्तियों के लिए रिक्त पदों के अधियाचन महीनों पहले मिल चुके थे, लेकिन समकक्ष अर्हता के विवाद के कारण इनको वर्ष 2023 के कैलेंडर में शामिल नहीं किया गया था। अभ्यर्थियों को अब एलटी ग्रेड शिक्षक और प्रवक्ता भर्ती पर स्थिति स्पष्ट होने का इंतजार है। एलटी ग्रेड के छह हजार से अधिक रिक्त पदों का अधियाचन आयोग को महीनों पहले मिल चुका है।

वहीं, प्रवक्ता के रिक्त पदों का अधियाचन भी आयोग को प्राप्त हो चुका है, लेकिन ये भर्तियां अब तक समकक्ष अर्हता के विवाद में अटकी हैं। प्राथमिक शिक्षक भर्ती से बाहर होने के बाद बीएड अभ्यर्थियों को अब एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती से ही उम्मीद है। एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती में बीएड की डिग्री अनिवार्य होती है। इससे पूर्व मार्च 2018 में एलटी ग्रेड शिक्षक के 10768 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया गया था।

प्रतियोगी छात्र संघर्ष समिति के मीडिया प्रभारी प्रशांत पांडेय का कहना है कि प्रदेश में लाखों बीएड अभ्यर्थी बेरोजगार हैं। प्राथमिक शिक्षक भर्ती से बाहर होने के बाद उनके लिए एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती और भी ज्यादा महत्वपूर्ण हो गई है। प्रशांत और समिति के अन्य पदाधिकारियों ने आयोग के अध्यक्ष से मांग की है कि एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती को लेकर स्थिति शीघ्र स्पष्ट की जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें