फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : आसान नहीं वापसी की राह, आसमान पर पहुंचा हवाई किराया, मुंबई, बंगलूरू का किराया हुआ 15 हजार के पार

Fri, 24 Oct 2025 05:06 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

दिवाली की छुट्टी मनाने के बाद तमाम रूटों पर चल रही ट्रेनों में लोगों को अब प्रतीक्षा सूची की जगह रिग्रेट ही मिल रहा है। इस वजह से यात्री परेशान है कि वह अपने गंतव्य की ओर कैसे प्रस्थान करें।
विज्ञापन
प्रयागराज एयरपोर्ट। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिवाली की छुट्टी मनाने के बाद तमाम रूटों पर चल रही ट्रेनों में लोगों को अब प्रतीक्षा सूची की जगह रिग्रेट ही मिल रहा है। इस वजह से यात्री परेशान है कि वह अपने गंतव्य की ओर कैसे प्रस्थान करें। प्रयागराज से दिल्ली, मुंबई एवं बंगलूरू आदि शहरों के लिए सीधी विमान सेवा भी है लेकिन विमानन कंपनियों द्वारा मनमाना किराया बढ़ा दिया गया है। रविवार की ही बात करें तो प्रयागराज से बंगलूरू जाने वाले विमान का किराया 17968 रुपये पहुंच गया है। इसी तरह मुंबई जाने वाली फ्लाइट का भी किराया 17 हजार से ज्यादा ही दर्शाया जा रहा है।

विज्ञापन


दिवाली मनाने के बाद अधिकांश लोग शनिवार एवं रविवार को वापसी कर रहे हैं। रविवार को जाने वाले लोगों की संख्या काफी ज्यादा है। इस वजह से दिल्ली, मुंबई समेत लंबी दूरी के तमाम शहरों की तरफ जाने वाली ट्रेनों में आरक्षण अब रिग्रेट हो गया है। लोग विमानों की तरफ भी रुख कर रहे हैं लेकिन आसमान छूते हवाई किराये ने वापसी करने वाले लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। प्रयागराज से बंगलूरू जाने वाले विमान की बात करें तो शनिवार एवं रविवार को उसका किराया 17968 रपये तक पहुंच गया है।

इसी तरह प्रयागराज से मुंबई का किराया भी उक्त दोनों तिथियों में 15 हजार से ज्यादा ही दर्शाया जा रहा है। रविवार को यहां से मुंबई के लिए दो सीधी उड़ान है। एक उड़ान का किराया 15432 एवं दूसरी का 17245 पहुंच गया है। देश की राजधानी दिल्ली की बात करें तो वहां किराया 25 एवं 26 अक्तूबर को 14884 रुपये दर्शाया जा रहा है। उक्त तिथि में हैदराबाद का किराया क्रमश: 16393 रुपये एवं 17607 रुपये लग रहा है। ज्यादा हवाई किराया होने की वजह से अब विकल्प के तौर पर लोग अयोध्या, लखनऊ एवं वाराणसी से संचालित विमानों में अपनी बुकिंग करवा रहे हैं। क्योंकि प्रयागराज की तुलना में इन शहरों से संचालित विमानों का किराया कम है।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रयागराज एयरपोर्ट। - फोटो : अमर उजाला।
अयोध्या से दिल्ली का किराया 3079 रुपये

प्रभु श्रीराम की नगरी अयोध्या से दिल्ली के लिए शनिवार 25 अक्तूबर को विमान का किराया 3079 रुपये ही दर्शाया जा रहा है, जबकि प्रयागराज से उक्त तिथि में किराया 14884 रुपये है। खास बात यह है कि अयोध्या से शनिवार को तीन सीधी फ्लाइट दिल्ली के लिए है। इसी तरह रविवार को अयोध्या से दिल्ली का किराया 3872 दर्शाया जा रहा है। इसी तरह रविवार को अयोध्या से मुंबई का किराया 9132 दिखाया जा रहा है।

वाराणसी से भी दिल्ली के लिए शनिवार को 12 फ्लाइट हैं। इसमें न्यूनतम किराया 4054 एवं अधिकतम 8093 रुपये ही है। शनिवार को वाराणसी से मुंबई का किराया 8671 एवं लखनऊ से मुंबई का किराया 7274 रुपये ही दर्शाया जा रहा है। नैनी के प्रमोद भरद्वाज ने बताया कि उनके छोटे भाई ने किराया कम होने वजह से वाराणसी से हवाई टिकट बुक कराई है। इसी तरह बेनीगंज के उत्कर्ष ने भी दिल्ली के लिए अपनी बुकिंग अयोध्या से करवाई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें