फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: अंडरपास में जलभराव, राहगीरों को हो रही परेशानी

Mon, 22 Jun 2026 01:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
मंसूराबाद- रानीगंज मार्ग पर कानुपर हाईवे अंडर पास में हुआ जलजमाव।
विज्ञापन
रानीगंज मार्ग पर स्थित कानपुर हाईवे के अंडरपास में जलभराव होने से राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हाल ही में हुई बारिश के बाद अंडरपास में पानी भर गया है।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों का कहना है कि अंडरपास में जल निकासी की समुचित व्यवस्था न होने के कारण हर वर्ष बारिश के मौसम में यही स्थिति उत्पन्न हो जाती है। जलभराव के चलते दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।
मुहीउद्दीनपुर के अदनान, बरईपुर रामनगर के शेष नारायण द्विवेदी, सुरेश कुमार प्रजापति आदि ग्रामीणों ने संबंधित विभाग और प्रशासन से अंडरपास में पानी की निकासी और स्थायी जल निकासी व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है। उनका कहना है कि समस्या का शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो आवागमन पूरी तरह बाधित हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें