फोटो कैप्शन -हर्रई पेट्रोल पंप के पास जलभराव से होकर गुजरते राहगीर।
- फोटो : Social Media
क्षेत्र के गांव हर्रई स्थित पेट्रोल पंप के पास पाल बस्ती के रास्ते में जलभराव की समस्या से राहगीर परेशान हैं। यहां पिछले चार सालों से लगातार पानी भरा रहता है, जिससे निकलने का कोई वैकल्पिक रास्ता नहीं है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि गंदे पानी और कीचड़ के कारण आए दिन हादसे हो रहे हैं। अब तक कई लोग फिसलकर गिर चुके हैं। इसमें कुछ लोगों के हाथ-पैर भी टूट गए हैं। ग्रामीणों ने बताया कि कई बार संबंधित विभाग से शिकायत की गई लेकिन अब तक पानी निकासी का कोई स्थायी समाधान नहीं हुआ। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि पेट्रोल पंप के सामने जलभराव की समस्या को तत्काल दूर कर पानी निकासी की उचित व्यवस्था कराई जाए, ताकि हादसों पर रोक लग सके।