भाजपा जिलाध्यक्ष गंगापार निर्मला पासवान के नेतृत्व में संत शिरोमणि गुरु रविदास की कलश यात्रा निकाली गई। लोगों ने पावन कलश का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान निर्मला पासवान ने कहा कि संत रविदास के समता, सद्भाव और मानव कल्याण के विचार हम सभी को प्रेरित करते हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संत रविदास के विचारों को जन-जन तक पहुंचने के कार्य की सराहना की। मौके पर जिला मीडिया प्रभारी उमेश तिवारी, बृजेश त्रिपाठी, मंडल अध्यक्ष शंभुनाथ, धर्मेंद्र पासी, रामपालट पटेल, मिठाई लाल सरोज, शिव बाबू मोदनवाल, महेश सैनी, संजय यादव आदि रहे।