उरुवा-मेजा मार्ग पर चपरतला गांव के सामने बने अंडरब्रिज में बारिश का पानी भरगया है। इससे राहगीरों को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
ग्रामीणों का कहना है कि पानी निकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण यह समस्या हर साल होती है। यह अंडरब्रिज ऊंचडीह रेलवे स्टेशन से मेजा ऊर्जा निगम तक बिछाई गई रेलवे लाइन के नीचे बनाया गया है। चपरतला सहित कई जगहों पर ऐसे अंडरब्रिज हैं। कस्बे के रामभवन ने बताया कि उन्होंने इस समस्या की शिकायत तहसील प्रशासन से कई बार की है।