फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: जल निगम की पाइप फटने से जलभराव

Thu, 08 Oct 2026 02:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
जगतपुर फोटो। सैदाबाद के नव बाजार हाईवे पुल के नीचे पाइप फटने से जल जमाव - फोटो : Samvad
विज्ञापन
सैदाबाद ब्लाॅक के नौबाजार गांव के पास हाईवे अंडरपास पुल के नीचे जल निगम की पाइप फटने की वजह से हजारों लीटर पानी सड़क पर बर्बाद हो रहा है। इससे जलभराव होने से राहगीरों और वाहन चालकों को आवाजाही में परेशनी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों का कहना है कि यह समस्या महीनों से बनी हुई है। शिकायत के बावजूद जल निगम के कर्मचारी और अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं। नाैबाजार गांव के पूर्व प्रधान सुनील कुमार, ओम प्रकाश वर्मा, राजेश कुमार यादव, अनिल कुमार पटेल, गिरधारी लाल वर्मा आदि लोगों ने अधिशासी अभियंता जल निगम का ध्यान आकृष्ट कराकर पाइपलाइन को ठीक कराने की मांग की है। अवर अभियंता महेंद्र प्रताप ने बताया कि संज्ञान में नहीं है। ठीक कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें