ब्लॉक से सौ मीटर की दूरी पर भारतीया बस्ती को जाने वाला रास्ता गंदे पानी में डूबा है। कई बार शिकायत करने के बाद भी न तो सड़क बनाई गई और न ही गंदा पानी निकलवाया गया। पता नहीं चलता कि रास्ते में पानी है या पानी में रास्ता है।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों का कहना है कि बारिश से पहले ही जलभराव हो रहा है तो बारिश के दिनों में हालत और खराब हो जाएगी। उरुवा के संतोष पांडेय के घर से लालजी भारतीया के घर तक जाने वाला रास्ता पानी से डूबा हुआ है। ऐसे में बस्ती के करीब 300 लोगों को आने-जाने में परेशानी होती है।