फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: सड़क पर पानी... आने-जाने में परेशानी

विज्ञापन
फूलपुर के बीरकाजी-महुलिया संपर्क मार्ग पर गहरे गड्ढों और जलभराव के बीच निकलते वाहन। - फोटो : Archive
विज्ञापन
प्रयागराज-जौनपुर राजमार्ग से निकलकर बीरकाजी होते हुए महुलिया और फूलपुर-हनुमानगंज मार्ग को जोड़ने वाले करीब तीन किमी लंबे रास्ते पर हर साल बारिश का पानी जमा हो जाता है। इससे लोगों को आने-जाने में परेशानी होती है।
विज्ञापन

पिछले 25 साल से सड़क बदहाल है लेकिन ग्रामीणों की गुहार सुनने वाला कोई नहीं है। सड़क पर बने गहरे गड्ढे, उखड़ीं गिट्टियां आवागमन में बाधा बनती हैं।
ग्रामीणों का कहना है कि सड़क की मरम्मत के लिए जनप्रतिनिधियों और अफसरों से शिकायत की गई लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। ग्रामीणों का आरोप है कि करीब दो महीने पहले निर्माण कार्य शुरू कराया गया, लेकिन सड़क पर केवल गिट्टी बिछाकर काम अधूरा छोड़ दिया गया। अब बारिश में वही गिट्टियां उखड़कर किनारे जमा हो गई हैं और सड़क पहले से अधिक खतरनाक हो गई है।
अजेहरा गांव निवासी सालिकराम पटेल, बीरकाजी के अशफाक अहमद, भोला, अमरनाथ पटेल, हरिओम भारतीय, मियांपट्टी के रामबाबू हरिजन, राकेश पटेल व महुलिया के लल्लू यादव, राजदेव पटेल और बबलू यादव का कहना है कि वर्षों से उपेक्षित इस सड़क की मरम्मत कराई जानी चाहिए।
विज्ञापन


वर्जन-
सड़क की मरम्मत का कार्य शुरू है। शास्त्री ब्रिज बंद होने के कारण निर्माण सामग्री नहीं आ सकी थी, इसलिए कार्य कुछ समय के लिए रुक गया था। जल्द ही कार्य दोबारा शुरू कराया जाएगा। - सुरेंद्र सिंह, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग खंड-4 प्रयागराज।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें