फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: तेजी से घट रहा गंगा-यमुना का जलस्तर

विज्ञापन
विज्ञापन
संगम नगरी में फिलहाल बाढ़ का खतरा टल गया है। रविवार को गंगा-यमुना का जलस्तर में 38 सेमी तक की गिरावट दर्ज की गई है। रविवार सुबह आठ बजे नैनी में यमुना का जलस्तर 80.64 मीटर दर्ज किया गया। यह पिछले 24 घंटे में 38 सेमी घटा।
विज्ञापन

फाफामऊ में गंगा का जलस्तर 81.58 मीटर रहा, जबकि छतनाग में 80.21 मीटर और एसटीपी बक्शी बांध पर जलस्तर 80.82 मीटर दर्ज किया गया। दोपहर 12 बजे, शाम चार बजे और रात आठ बजे तक जलस्तर में लगातार कमी जारी रही।
रात आठ बजे नैनी में यमुना 80.51 मीटर, फाफामऊ में गंगा 81.46 मीटर और छतनाग में 80.09 मीटर पर पहुंच गई। एसटीपी बक्शी बांध का जलस्तर भी घटकर 80.75 मीटर हो गया। रविवार सुबह के बाद हर चार घंटे में जारी रिपोर्ट में नदियों के जलस्तर में कमी दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें