बाजार से घर लौटते वक्त सड़क हादसे में चौकीदार की मौत हो गई। हादसे की खबर घर पहुंची तो कोहराम मच गया। सूचना मिलते मंसूराबाद पुलिस मौके पर पहुंची उसके पहले ट्रक चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया।
राकेश सरोज(36) पुत्र शिव मूर्ति सरोज निवासी कूढा थाना नवाबगंज स्थानीय थाने में चौकीदार थे। देर शाम वह बाजार से पैदल घर वापस लौट रहे थे। जैसे वह प्रयागराज रायबरेली हाईवे बिछिया गांव के सामने पहुंचे। प्रयागराज से लखनऊ की ओर आ रहे ट्रक चालक ने लापरवाही पूर्वक टक्कर मार दिया। जिसकी मौके पर मौत हो गई। हादसा होते ट्रक चालक वाहन छोड़कर भाग निकला।जिसकी शिनाख्त आसपास के लोगों ने राकेश सरोज निवासी कूढा के रूप में की।
थोड़ी देर में हादसे की सूचना घर पहुंची तो लोग बदहवास रह गए। सूचना मिलते मंसूराबाद पुलिस मौके पर आ गई। हालांकि मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ट्रक नंबर व चालक अज्ञात पर मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस विधिक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम भेज दिया। मृतक पांच भाइयों में सबसे बड़ा था। छोटे भाई मुकेश, राजेश, अरुण व कंधई बहन ननकी, नीलम व विटोला मां मालती देवी व बुजुर्ग के पिता का रो रो कर बुरा हाल रहा।
मृतक चौकीदारी व मजदूरी करके चला रहा था परिवार
मृतक राकेश थाने में चौकीदारी के अलावा मेहनत मजदूरी करके परिवार चलाता रहा।बेटा सनी बेटी सरोज देवी, तुषा व संतोषी व पत्नी गीता देवी के सिर का साया उठ गया।