फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: सीलन से कच्चे मकान की दीवारें गिरीं, बाल-बाल बचे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
बहरिया के झलियाही के राम आसरे और हरिलाल यादव के मकान की दीवारें भरभराकर गिर गईं। हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है। मकान गिरने से मवेशियों का चारा और गृहस्थी का सामान मलबे में दब गया। इससे दोनों परिवारों को काफी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

बारिश से लगातार सीलन रहने से दीवारें कमजोर हो गई थीं। इसी वजह से मकान की दीवारें अचानक गिर गईं। घटना के बाद परिवार के लोगों ने ग्रामीणों की मदद से मलबा हटाकर दबे सामान को निकालने का प्रयास किया। ग्रामीणों का कहना है कि बारिश के बाद गांव में कई कच्चे मकानों की हालत खराब हो गई है। उन्होंने प्रशासन से मौके पर पहुंचकर नुकसान का आकलन कराने और पीड़ित परिवारों को आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें