फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार सौ का आंकड़ा पार कर गई प्रयागराज की प्रतीक्षा सूची

विज्ञापन
विज्ञापन
दो दिन रंग पर्व होली में सराबोर रहने के बाद अपने गंतव्य की ओर वापसी करने वाले लोगों की वजह से बुधवार की शाम प्रयागराज जंक्शन से नई दिल्ली जाने वाली प्रयागराज एक्सप्रेस में प्रतीक्षा सूची का आंकड़ा 450 को पार गया। प्रयागराज एक्सप्रेस जैसा ही हाल दिल्ली जाने वाली हमसफर एक्सप्रेस, शिवगंगा, रीवा और पूर्वा एक्सप्रेस का भी रहा। उधर प्रयागराज एक्सप्रेस से तीन गुना ज्यादा किराया होने की वजह से आनंद विहार जाने वाली सुविधा स्पेशल जरूर खाली रही। दिन मेें एक बजे इसके थर्ड एसी में 139 बर्थ खाली थी।
विज्ञापन

इस बार होली मंगलवार एवं बुधवार को खेली गई। ऐसे में जो लोग पर्व मनाने के लिए बाहर से आए थे, उनमें से अधिकांश ने बुधवार को ही वापसी की राह पकड़ी। क्योंकि वीक एंड के बीच बृहस्पतिवार और शुक्रवार पड़ रहा था। ऐसे में बहुत से लोग ऐसे रहे जिन्हें लंबी छुट्टी नहीं मिली। इसी वजह से बुधवार को प्रयागराज जंक्शन से विभिन्न स्थानों की ओर जाने वाली ट्रेनों में लंबी प्रतीक्षा सूची रही। बुधवार को दिल्ली जाने वाली प्रयागराज एक्सप्रेस में प्रतीक्षा सूची स्लीपर श्रेणी में 457 एवं थर्ड एसी में 129 तक पहुंच गई।
यही हाल दिल्ली जाने वाली हमसफर एक्सप्रेस का भी रहा। हमसफर एक्सप्रेस के स्लीपर में प्रतीक्षा सूची 230 एवं थर्ड एसी में 432 रही। दिल्ली जाने वाली शिवगंगा, रीवा एक्सप्रेस, स्वतंत्रता सेनानी में भी लंबी प्रतीक्षा सूची रविवार तक है। जबकि पुरुषोत्तम एक्सप्रेस, बह्मपुत्र मेल, स्वतंत्रता सेनानी में अगले कई दिन स्लीपर और थर्ड एसी में नो रूम हो गया है। प्रयागराज-जयपुर, संगम, नौचंदी एक्सप्रेस में भी बुधवार को लंबी प्रतीक्षा सूची रही। वेटिंग लिस्ट वाले तमाम यात्री आरक्षित कोचों में ही सवार हो गए। इस वजह से उन यात्रियों को दिक्कत हुई जिनके पास कंफर्म बर्थ थी।
विज्ञापन

दिन भर शहर में रंग खेलने की वजह से सिविल लाइंस और जीरोरोड बस स्टेशन पर बुधवार को सन्नाटा पसरा रहा। जबकि शाम होते ही बस स्टेशन एकाएक यात्रियों की भीड़ बढ़ने लगी। फैजाबाद, गोरखपुर, लखनऊ, आजमगढ़, जौनपुर रूट की ओर जाने वाले यात्रियों की संख्या ज्यादा रही। हालांकि बसें कम होने से यात्रियों को दिक्कत हुई। बाद में वर्कशॉप से बसें मंगवाई गई। देर शाम तक अपने गंतव्य की ओर जाने वाले यात्रियों की भीड़ बस स्टेशन पर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें