फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीपीएससी की खंड शिक्षाधिकारी परीक्षा 22 मार्च को, प्रवेश पत्र जारी

Wed, 11 Mar 2020 07:09 PM IST
इलाहाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
UPPSC pcs 2017 result - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) की खंड शिक्षाधिकारी (बीईओ) प्रारंभिक परीक्षा 22 मार्च को प्रदेश के 18 जिले में होगी। आयोग की ओर से प्रारंभिक परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र आयोग की वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर अपलोड कर दिया गया है। परीक्षार्थी अपने प्रवेश पत्र वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों के लिए खंड शिक्षाधिकारियों 309 पदों पर भर्ती के लिए यूपीपीएससी की ओर से होने वाली बीईओ प्रारंभिक परीक्षा में साढ़े पांच लाख परीक्षार्थी शामिल हो रहे हैं।

विज्ञापन


बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों के लिए लोक सेवा आयोग की ओर से पहली बार हो रही खंड शिक्षाधिकारी परीक्षा के लिए तैयारी पूरी कर ली गई है। बीईओ परीक्षा प्रदेश के 18 जिलों आगरा, प्रयागराज, आजमगढ़, बरेली, गोरखपुर, अयोध्या, गाजियाबाद, जौनपुर, झांसी, कानपुर नगर, लखनऊ, बाराबंकी, मेरठ, मुरादाबाद, रायबरेली, सीतापुर, वाराणसी एवं मथुरा में केंद्र बनाया गया है। परीक्षार्थी वेबसाइट से डाउनलोड प्रवेश पत्र के साथ दो फोटो, आईडी प्रूफ मूल एवं छाया प्रति के साथ परीक्षा केंद्र पर उपस्थित हों।

22 मार्च को होने वाली परीक्षा 9.30 से 11.30 बजे के बीच दो घंटे की होगी। आयोग की ओर से जारी सूचना में कहा गया है कि जो दिव्यांग उम्मीदवार स्क्राइब/ राइटर लेना चाहते हैं, वह आयोग की ओर से जारी प्रारूप पर 16 मार्च तक आयोग के पास आवेदन कर दें। इस संबंध में आयोग की वेबसाइट पर प्रारूप उपलब्ध है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें