फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: दो साल से नहीं मिली है मजदूरी, भड़का आक्रोश

Sat, 03 Jan 2026 01:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन
मनरेगा की राशि न मिलने से नाराज श्रमिकों ने शुक्रवार को उरुवा ब्लॉक मुख्यालय में प्रदर्शन किया। साथ ही चेतावनी दिया कि अगर, अविलंब भुगतान न किया गया तो कार्य बहिष्कार करेंगे। श्रमिकों का आरोप है कि दो साल से मजदूरी के नाम पर फूटी कौड़ी नहीं मिली है।
विज्ञापन

बता दें कि उरुवा ग्राम पंचायत की रजवंती देवी, दीना भारतीया और बब्बू जैसल ने बताया कि कई बार ब्लॉक में शिकायत की गई लेकिन मनरेगा का पैसा नहीं दिया गया, जिससे परिवार चलाना मुश्किल हो गया है। आरोप है कि दो साल से मजदूरी नहीं मिली है। शुक्रवार को ब्ल़ॉक पहुंचे मनरेगा के श्रमिकों ने व्यवस्था पर सवाल खड़ा करते हुए प्रदर्शन किया। कहा कि पूरी व्यवस्था ध्वस्त हो गई है। श्रमिक रजवंती देवी ने शिकायत करने पर ब्लॉक कर्मचारियों द्वारा सिर्फ कोरा आश्वासन मिलता है।
मजदूरी का भुगतान नहीं हो सका। श्रमिकों ने कहा कि अगर, सप्ताह भर के अंदर मनरेगा का भुगतान नहीं किया गया तो कार्य बहिष्कार कर दिया जाएगा। खंड विकास अधिकारी श्रुति शर्मा ने बताया कि समस्या की जानकारी लेकर निराकरण किया जाएगा। प्रदर्शन में रागिनी, सुभवंती आदि श्रमिक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें