फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: हादसे में घायल किशोर की इलाज के दौरान मौत

Sat, 03 Jan 2026 01:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
कौं​धियारा। मासूम की फाइल फोटो - फोटो : credit
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के ढोढ़री नहर पुलिया के पास एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्राॅली ने बृहस्पतिवार रात को 12 वर्षीय किशोर को टक्कर मार दी थी। शुक्रवार को निजी अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

ढोढ़री गांव निवासी नंदन मिश्रा पुत्र चंद्र प्रकाश मिश्रा उर्फ चंदन किसी काम से घर के बाहर निकाला था। इसी दौरान ढोढ़री नहर पुलिया के पास उसे ट्रैक्टर ट्राली ने जोरदार टक्कर मार दी थी। किशोर को शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। थाना प्रभारी कुलदीप शर्मा ने बताया कि पुलिस ने ट्रैक्टर चालक को हिरासत में ले लिया है। तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें