पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली के निधन पर रखा दो मिनट का मौन
प्रयागराज। मंडल कमीशन के अध्यक्ष एवं बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय बीपी मंडल की 101 वीं जयंती रविवार को सपा कार्यालय में मनाई गई। इस अवसर पर सपाइयों ने स्वर्गीय मंडल के जीवन दर्शन और सामाजिक न्याय के प्रति किए गए कार्यों की चर्चा करते हुए उन्हें याद किया। उनके चित्र पर निवर्तमान जिलाध्यक्ष कृष्णमूर्ति सिंह यादव और निवर्तमान नगर अध्यक्ष सैय्यद इफ्तेखार हुसैन ने पुष्प भी अर्पित किए।
कार्यक्रम में मौजूद विधानपरिषद सदस्य बासुदेव यादव, पूर्व सांसद धर्मराज पटेल, नागेंद्र सिंह पटेल आदि ने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश की भाजपा सरकार में पिछड़ों और दलितों के हितों के साथ खिलवाड़ की जा रही है। मंडल कमीशन की रिपोर्ट के मुताबिक आरक्षण का लाभ न देकर बल्कि उसे तोड़ मरोड़ कर लागू किया जा रहा है। इस दौरान पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली के निधन पर सपाइयों ने दो मिनट का मौन रखा। इस अवसर पर राजेंद्र प्रताप सिंह पटेल, पंधारी यादव, राधेश्याम सिंह पटेल, दूधनाथ पटेल, जीतलाल, डा. जेएन पाल, हीरामनि पटेल, पप्पू लाल निषाद, योगेश यादव, दान बहादुर मधुर, आरएन यादव आदि मौजूद रहे।