फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट्रोल पंप लूटने की योजना बना रहे तीन शातिर बदमाश पुलिस के हत्थे चढ़े

विज्ञापन
बाघराय थाने में पकड़े गए लूट की योजना बनाने वाले शातिर। - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन
लूट की घटनाओं को अंजाम देने वाले बदमाशों को पकड़ने में नाकाम बाघराय पुलिस ने पेट्रोल पंप लूटने की योजना बना रहे तीन बदमाशों को दबोचने में कामयाब रही। उनके पास से गांजा व चोरी की बाइक बरामद हुई। पुलिस ने तीनों बदमाशों को जेल भेज दिया।
विज्ञापन

बाघराय पुलिस का दावा है कि जनपद प्रयागराज के तीन शातिर लुटेरे बाघराय थाना क्षेत्र के नगरहन का पुरवा चौराहे के पास एकत्र होकर रविवार को दिन में बाघराय स्थित पेट्रोल पंप लूटने की योजना बना रहे थे। जिसमें से दो और शातिर बदमाशों को शामिल होना था। बदमाशों के बीच किसी बात को लेकर तकरार हो गई।
इस सूचना पर बाघराय थानाध्यक्ष मौके पर पहुंचे और सभी बदमाशों को चारों ओर से घेर लिया। तलाशी के दौरान उनके पास से तीन किलो गांजा , दो तमंचा व चोरी की बाइक मिली। पकड़े गए विवेक कुमार उर्फ विक्की मिश्र पुत्र आनंदी मिश्र, अंबुज मिश्र पुत्र शेषमणि मिश्रा निवासी गढ़ कमोली बीरभानपुर थाना बाघराय और संत कुमार मिश्र पुत्र ओमप्रकाश निवासी देवराज का पुरवा दहियावां थाना होलागढ़ जनपद प्रयागराज से पूछताछ के बाद सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें