फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Assembly Elections :  डिप्टी सीएम केशव बोले- सपा को वोट देने का मतलब गुंडों और माफिया को संजीवनी देना

Sun, 13 Feb 2022 08:30 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

उप मुख्यमंत्री ने रविवार को सिराथू विधानसभा क्षेत्र के रामपुर धमावां, मोहब्बतपुर पइंसा, मलाक पींजरी, दशरथपुर, कोखराज, कादीपुर, शहजादपुर, टेढ़ीमोड़ गांवों में आयोजित चुनावी सभाओं को संबोधित किया।
विज्ञापन
कौशाम्बी : पइंसा में आयोजित जनसभा को संबोधित करते डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य। - फोटो : प्रयागराज
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के डिप्टी सीएम एवं सिराथू के भाजपा प्रत्याशी केशव मौर्य ने कहा कि साइकिल का बटन दबाने का मतलब गुंडों और माफिया को संजीवनी देना है। लिहाजा, विकास और सुशासन के लिए भाजपा को वोट देकर साइकिल पंक्चर कीजिए। केशव ने दावा किया कि सूबे में एक बार फिर सिराथू समेत 300 से अधिक सीटें जीकर भाजपा सरकार बनाएगी। उन्होंने सिराथू को मॉडल विधान सभा क्षेत्र बनाने का भी वादा किया। 

विज्ञापन




उप मुख्यमंत्री ने रविवार को सिराथू विधानसभा क्षेत्र के रामपुर धमावां, मोहब्बतपुर पइंसा, मलाक पींजरी, दशरथपुर, कोखराज, कादीपुर, शहजादपुर, टेढ़ीमोड़ गांवों में आयोजित चुनावी सभाओं को संबोधित किया। कहा कि दस मार्च को भाजपा सरकार बनने के बाद किसानों को बिजली के बिल का भुगतान नहीं करना पड़ेगा।

सिराथू के बनाएंगे मॉडल विधानसभा
जनता के एक-एक वोट का भाजपा और मुझ पर कर्ज होगा। भाजपा सरकार विकास करके इस कर्ज को चुकाएगी। कहा कि मतदाताओं का आशीर्वाद मिला तो सिराथू को एक मॉडल विधानसभा क्षेत्र बनाएंगे। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार जो कहती है, वह करती है। कहा कि गुंडों, अपराधियों का पालन पोषण करने वाली सपा, बसपा, कांग्रेस गरीबी हटाओ का नारा और धोखा देकर सरकार बना सकती हैं। लेकिन सरकार बनने पर सिर्फ गरीबों को लूटती हैं।
विज्ञापन

बिना बिचौलिए के खाते में आ रहा पैसा

किसान सम्मान निधि के तहत किसानों के खाते में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरफ से हर साल छह हजार रुपये भेजे जाते हैं, जिसमें कोई दलाल या बिचौलिया नहीं है। इसलिए मतदाता किसी के लालच अथवा बहकावे में न आकर भाजपा को समर्थन दें। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष अनीता त्रिपाठी, सिराथू विधायक शीतला प्रसाद त्रिपाठी, रामसागर सिंह, रमेश अग्रहरि, तूफान सिंह, ओमनारायण शुक्ल, गोपाल सिंह, भानु प्रताप सिंह, रवि सिंह आदि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें